Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Dhurandhar 2 X Review: किसी ने कहा ‘मास्टरपीस’, तो कोई बोला- ‘ब्लॉकबस्टर’, ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमैक्स देख फैंस क्रेजी


Last Updated:

Dhurandhar 2 X Review: फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे 4.5 स्टार देते हुए ‘मास्टरपीस’ बताया है, तो कई लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘हमजा अल मजारी’ के किरदार में जान फूंक दी है, वहीं सारा अर्जुन की सादगी दर्शकों को भा रही है. आदित्य धर का निर्देशन और एक्शन फिल्म की जान है. लोग एक्स पर कमेंट करके रोमांचित हो रहे हैं. वे ‘धुरंधर 2’ को 10 ‘एनिमल’ के बराबर बता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Dhurandhar 2 X Review: 'धुरंधर 2' का क्लाइमैक्स देख फैंस क्रेजी-'ब्लॉकबस्टर'Zoom

फैंस एक्स पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पेड प्रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं जो 19 मार्च को यह बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. लोग फिल्म के फुटेज शेयर करके अपने अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे 4.5 रेटिंग दिए हैं. फिल्म की कहानी इस बार बदले, धोखे और गहरे सस्पेंस के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें रणवीर सिंह ‘हमजा अल मजारी’ के एक बेहद पेचीदा और रहस्यमयी किरदार में नजर आ रहे हैं. रणवीर ने अपनी धांसू एक्टिंग से हमजा के किरदार में जान फूंक दी है, जो साजिशों के खतरनाक जाल में फंसा हुआ है. वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और मंझे हुए अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म का हर मोड़ दर्शकों को सीट से बांधे रखता है और पूरी स्टारकास्ट ने अपने-अपने किरदारों को पूरी मजबूती के साथ पर्दे पर उतारा है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर ‘एक्स’ पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है, जिसका असर ओपनिंग डे पर दिखना लाजमी है. क्रिटिक्स ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया है. तरण आदर्श के साथ तमाम लोग इसे ‘मास्टरपीस’ बता रहे हैं. तरण आदर्श की मानें, तो ‘धुरंधर 2’ हर पैमाने पर खरी उतरती है, चाहे वह रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन हो या फिर भावनाओं का समंदर. एक यूजर ने रोमांचित होकर लिखा, ‘फिल्म में बड़े साहब वाला एक सीन कई वजहों से वायरल हो रहा है. आदित्य धर ने वहां असली नाम, पहचान और इरादों को जाहिर किया है.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘फिल्म देख कर यही कह सकता हूं कि दस ‘एनिमल’ के बराबर यह एक फिल्म है जो हिंदी सिनेमा में एक अलग कल्चर पैदा करेगी.’



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *