Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘सरके चुनर तेरी’ विवादित गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकार, नोरा और संजय दत्त को अंतिम मौका


Last Updated:

विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन विजया रहातकर की अगुवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए गीत के बोलों को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया. सुनवाई के दौरान जुड़े लोगों को फटकार लगाई गई और उनसे लिखित माफी भी मंगवाई गई, जबकि नोरा फतेही और संजय दत्त को भी व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

संजय दत्त-नोरा फतेही के विवादित गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकारZoom

गाने को लेकर नहीं थम रहा विवाद

नई दिल्ली. 06 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर स्वतः संज्ञान मामले में सुनवाई की. इस सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन विजया रहातकर ने की. मामले में गीतकार रकीब आलम, निर्देशक प्रेम और केवीएन प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि गौतम के.एम. और सुप्रीथ आयोग के सामने पेश हुए.

संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने पर बढ़ता विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा है कि इस तरह के गाने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है.

गाने को लेकर जताई आपत्ति

आयोग ने दी चेतावनी

आयोग ने सभी संबंधित लोगों को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी दी. इस दौरान आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए आयोग के सामने लिखित में माफी मांगी. साथ ही यह भी कहा कि वे अगले 3 महीनों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े काम करेंगे और उसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे.

बता दें कि वहीं अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से उनके वकील सुनवाई में पहुंचे, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया. आयोग ने उन्हें खुद पेश होने का आखिरी मौका देते हुए 27 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है. इसी तरह अभिनेता संजय दत्त, जो पेशेवर कारणों से विदेश में होने की बात कह रहे थे, उन्हें भी 08 अप्रैल 2026 को आयोग के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं. ‘केडी द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. नोरा फतेही भी सोशल मीडिया के जरिए माफी मांग चुकी हैं. उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि उनका अब फिल्म या गाने से कोई लेना-देना नहीं है और वे प्रमोशन का हिस्सा भी नहीं बनेंगी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *