Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, अब पर्दे पर ऋषभ शेट्टी को टक्कर देंगे अर्जुन रामपाल


नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी ताकत बनकर उभरी है, जिसे रोकना नामुमकिन लग रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन भी अपनी जबरदस्त रफ्तार बरकरार रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 97 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब तक फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 286 करोड़ और नेट कलेक्शन 242 करोड़ तक जा पहुंचा है.

‘कपूर एंड संस’ को कई एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट, डायरेक्टर ने किया खुलासा

‘कपूर एंड संस’ को बॉलीवुड की फैमिली ड्रामा फिल्मों में से एक है, इसमें ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिश्तों की पेचीदगियों को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मास्टरपीस को कई बड़े कलाकारों ने ठुकरा दिया था? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक शकुन बत्रा ने खुलासा किया कि आज भले ही यह फिल्म एक बड़ी कामयाबी लगती है, लेकिन उस वक्त कलाकारों को इसके लिए राजी करना आसान नहीं था. शकुन ने बताया कि मौजूदा स्टारकास्ट तक पहुंचने से पहले उन्हें कई एक्टर्स से ना सुननी पड़ी थी.

‘धुरंधर 2’ के बाद एक बार फिर विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल, बड़े पर्दे पर ऋषभ शेट्टी को देंगे कांटे की टक्कर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद अर्जुन रामपाल अब पीरियड फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज के जरिए पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं. इस पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी महान मराठा शासक शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं. इस मूवी में अर्जुन रामपाल विलेन के तौर पर नजर आएंगे. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 के इस सबसे बड़े प्रोजेक्ट में अर्जुन और ऋषभ शेट्टी के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी.

अनु अग्रवाल का छलका दर्द, एक्सीडेंट की घटना को किया याद, कहा- उस हादसे ने मेरी रूह तक झकझोर दी थी

फिल्म आशिकी से रातों-रात स्टार बनीं अनु अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए 1999 में हुए उस भयानक हादसे का दर्द साझा किया है, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी. अनु ने बताया कि उस एक्सीडेंट का असर सिर्फ उनके चेहरे पर ही नहीं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और पूरे शरीर पर पड़ा था. उन्होंने लिखा कि लोग अक्सर सिर्फ उनके चेहरे की बात करते थे, लेकिन असल में उनका पूरा शरीर उस झटके से टूट चुका था. अनु ने बड़ी ही शांति और हिम्मत के साथ खुद को ठीक करने में लगा दिया. उन्होंने स्वीकार किया कि यह सफर लंबा था, लेकिन उन्होंने इसे खुशी-खुशी जिया.

रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीपिका पादुकोण, सासू मां और ननद के साथ उठाया संगीत का लुत्फ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को मुंबई सुकून भरी शाम बिताते हुए नजर आईं. वह मशहूर सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाने पहुंची थीं. इस खास मौके पर दीपिका अकेले नहीं थीं, बल्कि उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह का परिवार भी नजर आया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दीपिका अपनी सास अंजू भवनानी और ननद रीतिका भवनानी के साथ बैठकर संगीत का आनंद लेती दिख रही हैं. ससुराल वालों के साथ दीपिका की यह बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. संगीत के प्रति उनका यह लगाव और परिवार के साथ बिताया गया यह वक्त वाकई दिल जीतने वाला है.

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, दूसरे दिन सिंगल डिजिट में सिमट गया कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग कर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म के न केवल शोज कम हुए, बल्कि इसकी कमाई गिरकर महज 9.25 करोड़ रह गई. हालांकि, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले यह काफी पीछे है, फिर भी दो दिनों के कुल आंकड़ों के लिहाज से फिल्म अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है.

सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 8 देशों में गूंजेगी दिवंगत पंजाबी सिंगर की आवाज

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खबर है. उनके निधन के करीब तीन साल बाद एक बार फिर वह मंच पर वापसी करने जा रहे हैं. आधुनिक होलोग्राम तकनीक के जरिए उनकी आवाज और मौजूदगी को दुनियाभर के दर्शकों के बीच लाया जाएगा. साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर 2026 नाम के इस प्रोजेक्ट के तहत भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित आठ देशों में कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे. यह तकनीक फैंस को एक बार फिर अपने पसंदीदा आइकन को लाइव परफॉर्म करते देखने का अहसास कराएगी.

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच आयशा खान ने शेयर किया पोस्ट, डायरेक्टर आदित्य धर का जताया आभार

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार सफलता के बीच एक्ट्रेस आयशा खान ने इस फ्रैंचाइजी के साथ अपने सफर को याद किया है. फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट गाने शरारत से अपनी पहचान बनाने वाली आयशा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने 19 मार्च को हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. आयशा ने रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, और यामी गौतम के काम की जमकर तारीफ की. साथ ही, उन्होंने निर्देशक आदित्य धर का आभार जताते हुए कहा कि देश भर में तहलका मचाने वाली इस फिल्म का हिस्सा होना उनके लिए गर्व की बात है.

एक्शन स्टार चक नॉरिस के निधन से टूटा परिवार, बेटी ने लिखा भावुक पोस्ट- मेरे पिता प्रोटेक्टर थे

हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस के अचानक निधन से उनके परिवार और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है. 86 साल की आयु में उनके जाने के बाद जुड़वां बच्चों डैनीली और डकोटा ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद किया. डैनीली ने इंस्टाग्राम पर बचपन की यादें साझा करते हुए लिखा कि दुख शब्द उस पीड़ा को बयां करने के लिए काफी नहीं है, जिससे उनका परिवार गुजर रहा है. उन्होंने अपने पिता को एक प्रोटेक्टर बताते हुए कहा कि वह एक महान आइकन होने के साथ-साथ एक बेहद प्यार करने वाले इंसान थे. डैनीली ने कहा कि माता-पिता को खोने के लिए कोई भी कभी तैयार नहीं होता.

‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए साउथ स्टार राम चरण, रणवीर सिंह-आदित्य धर की तारीफ में पढ़े कसीदे

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे दिग्गजों के बाद अब राम चरण भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए राम चरण ने इसे रॉ और ग्रिपिंग बताया. उन्होंने कहा कि आदित्य धर ने जिस तरह स्केल और इमोशन का तालमेल बिठाया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. राम चरण ने रणवीर सिंह की इंटेंस परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि वह पूरी फिल्म में दर्शकों को बांधे रखते हैं. साथ ही, उन्होंने संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन के दमदार अभिनय को भी सराहा.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *