Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: फ्लिपराची ने कैंसिल किया भारत टूर, ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम की एंट्री


मुंबई. फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘फासला’ से बहरीन के रैपर फ्लिपराची भारत में रातों रात स्टार बन गए. उनकी पॉपुलैरिटी भारतीयों के बीच काफी बढ़ गई. वह इस हफ्ते भारत में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारत आने से मना कर दिया है. यह जानकारी बुधवार को सारेगामा इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इसमें बताया गया कि फ्लिपराची अपने फिक्स्ड शोज के लिए ट्रैवल नहीं कर पाएंगे.

पति आदित्यधर के जन्मदिन पर यामी गौतम ने लुटाया प्यार

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर’ जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक आदित्य धर गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने जन्मदिन की बधाई दी. यामी गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदित्यधर के साथ तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में दोनों रेगिस्तान में रेत के टीलों के बीच खड़े हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते दिख रहे हैं. यामी ने पोस्ट कर लिखा, ‘काश मेरे पास इतने शब्द होते कि मैं बता पाती कि तुम मेरे लिए कितने खास हो. मेरे प्रिय आदित्य, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आदित्य.’

मोनालिसा-फरमान खान की शादी पर बवाल

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनलिसा ने तिरुवनंतपुरम में फरमान खान से शादी की. मोनालिसा और फरमान की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे लव जिहाद कहा जा रहा है. हर्षा रिछारिया ने इसे केरल स्टोरी-3 बताया और हिंदुओं से सतर्क रहने की अपील की है.

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई ‘धुरंधर’

जियो स्टूडियो और बी-62 स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली मोस्टअवेटेड सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ठीक पहले, मूल फिल्म को दुनिया भर में खास री-रिलीज किया गया है.

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज

फिल्म के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था, और अब मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का टीजर भी रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही एक कास्ट पोस्टर भी सामने आया है जो इसकी डरावनी पर मजेदार दुनिया की पहली झलक दिखाता है। कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है. हालांकि टीजर ने फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा है, लेकिन इसने आने वाले डरावने ड्रामे को लेकर उत्सुकता रूर बढ़ा दी है.

ऑस्कर अवॉर्ड पर ईरान के ट्रोन अटैक का खतरा

98वें अकादमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर पर ईरान के ड्रोन अटैक का खतरा है. अमरीकी खूफियां एजेंसी एफबीआई ने कैलिफ़ोर्निया के अधिकारियों आगाह किया है कि ईरान, अमेरिका के पश्चिमी तट को निशाना बनाकर ड्रोन हमले कर सकता है.  ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच 98वें अकादमी अवॉर्ड सेरेमनी वेन्यू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यामी गौतम का सीन ‘धुरंधर 2’ में देगा टर्निंग प्वाइंट

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का कैमियो एक अस्पताल में होगा, जो फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन होगा. यह सीन सिर्फ नाम के लिए नहीं है. बहुत खास है. रिपोर्ट के मुताबिक, यामी का कैमियो कहानी को एक अहम मोड़ पर आगे बढ़ाने के लिए रखा गया है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

‘तन्वी द ग्रेट’ की सक्सेस के बाद लैंसडाउन घूम रहे अनुपम खेर

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की शूटिंग उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन में हुई थी. अब लैंसडाउन की वादियों की खूबसूरती को दिखाते हुए अभिनेता ने फिल्म के शूटिंग के दिनों को याद किया है.  अनुपम के मुताबिक, यह सिर्फ एक लोकेशन नहीं, बल्कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों की आत्मा है. उन्होंने हर फ्रेम को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की है.

अनुपम खेर ने खूबसूरत वादियों को पोस्ट कर लिखा, “तन्वी द ग्रेट में लैंसडाउन का जादू! लैंसडाउन तन्वी द ग्रेट में सिर्फ एक लोकेशन नहीं थी, यह हमारी फिल्म की आत्मा बन गई. सुबह की धुंध, शांत सड़कें, अंतहीन हरियाली, पहाड़ों की पवित्रता! हर फ्रेम में शांति, आशा और मासूमियत का एहसास था जो तन्वी की यात्रा को बखूबी दिखाता है.”

मोनालिसा ने शादी के लिए पुलिस से मांगी सुरक्षा

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कुंभ ब्यूटी’ के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका निजी जीवन है. दरअसल, मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे मोनालिसा भोसले और फारमान खान ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की. जानकारी के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा और फरमान थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी. मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है. परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था. इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें.

हंसिका मोटवानी ने नहीं मांगी एलिमनी

हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से 4 साल पहले शादी की थी. लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई हैं. खबर सामने आई है कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं.  हंसिका और सोहेल खतुरिया ऑफिशियली दोनों अलग हो चुके है. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के बांद्रा स्थित पारिवारिक न्यायालय ने इस जोड़े को तलाक दे दिया है, जिससे शादी के तीन साल से कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे. तलाक के बाद अब तक हंसिका मोटवानी ने किसी भी तरह की एलिमनी की मांग नहीं की.

कुणाल खेमू ने 12 घंटे काम करने वालों से की तुलना

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 8 घंटे के वर्कडे को लेकर बहस छेड़ी थी. यह मुद्दा अभी तक बरकरार है. कई विद्या बालन, कृति सैनन समेत कई कलाकारों ने दीपिका को सपोर्ट किया. अब इस पर कुणाल खेमू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ जेंडर या एक्टर्स की बात नहीं कर रहा. मैं कह रहा हूं कि जब हम जनरेशन की बात करते हैं, जैसे जेन ज़ी, तो ये पूरी बातचीत होती है कि जेन ज़ी ज्यादा काम नहीं करना चाहता और मिलेनियल्स करते थे. उनके पास भी उतने ही घंटे थे, लेकिन उनका लाइफस्टाइल था, घूमना-फिरना, खुद को एक्सप्लोर करना. तो फिर ये मत कहिए कि 12 घंटे काम करने वाला आपसे ज्यादा सैलरी ले रहा है. वो भी प्रॉब्लम है. लेकिन वो छुट्टी पर नहीं जा रहा, वो भी प्रॉब्लम है. आपको जाना है लेकिन कम पैसे मिल रहे हैं तो वो भी प्रॉब्लम है.”

मुंबई-बेंगलुरु में फिक्स थे फ्लिपराची के दो इवेंट

ऑर्गेनाइजर ने बयान में लिखा था, “मिडिल ईस्ट और बहरीन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, फ्लिपराची इस वीकेंड UN40 में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. हम उन्हें लाइनअप में शामिल करने को लेकर एक्साइटेड थे, लेकिन हालात के कारण उनकी यात्रा संभव नहीं है. हम अब भी UN40 में शानदार परफॉर्मेंस और यादगार लम्हों का इंतजार कर रहे हैं.”

फ्लिपराची का 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी परफॉर्म करने का प्लान था. हालांकि, इस इवेंट को लेकर रैपर ने अलग से कोई बयान जारी नहीं किया है. टिकटिंग प्लेटफॉर्म District.in पर यह शो फिलहाल रद्द दिखाया जा रहा है.

गौरव खन्ना को नहीं मिले ‘बिग बॉस 19’ के जीते हुए 50 लाख रुपए

‘बिग बॉस 19’ के विजेता रहे गौरव खन्ना को अभी तक जीता हुआ कैश प्राइज नहीं मिला है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन द्वार पूछे गए सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने बताया कि कैश प्राइज मिलने में समय लगता है. एक प्रोसेस होता है. उन्होंने बताया कि कंपनी पहले ऑडिट करती हैं और उसके बाद पैसे भेजती है. पैसे आने में थोड़ी देरी होती है. आ जाएगा पैसा.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *