Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Dhurandhar 2 Previews Collections: ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में मचाया तूफान, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़


Last Updated:

Dhurandhar 2 Paid Previews Collections: रणवीर सिंह की ‘धुरंधरः द रिवेंज’ आज आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गई. बीती शाम ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू की स्क्रीनिंग हुई. पेड प्रीव्यू में सिनेमाघर हाउसफुल रहे. ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में इतनी कमाई कर ली, जितनी कोई फिल्म रिलीज डेट पर भी नहीं कर पाता. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ऑफिशियल ओपनिंग डे पर फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है.

ख़बरें फटाफट

Dhurandhar 2 Collections: 'धुरंधर 2' ने मचाया तहलका, कमाए इतने करोड़ रुपएZoom

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू से रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन. (फोटो साभारः एक्स@SrinivasJi55112)

Dhurandhar 2 Paid Previews Collections: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में ही रिकॉर्डकोड़ कमाई कर ली है. फिल्म के पहले शो के दौरान से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू होने लगी. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसे लोग पहले से बेहतर बत रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ ने ऑफिशियल रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही 52.71 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. यह हिंदी फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत मानी जा रही है.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने देशभर में 12,292 शोज के जरिए कुल 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. ये आंकड़े फिल्म के प्रीव्यू रोलआउट की बड़ी स्केल और पहुंच को दिखाते हैं. ‘धुरंधर 2’ का यह कलेक्शन 19 मार्च की ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले का है.

‘धुरंधर 2’ ओपनिंग कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू ने बॉलीवुड में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. 12,000 से ज्यादा शोज के साथ फिल्म ने जबरदस्त डिमांड दिखाई है, कई सिनेमाघरों में हाउसफुल और सोल्ड आउट शोज देखने को मिले हैं. इस प्रदर्शन को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग डे का मजबूत संकेत माना जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है, जिससे बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदल सकता है, लेकिन प्रीव्यू से मिली जबरदस्त शुरुआत ने फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में शामिल कर दिया है.

धुरंधर 2 का 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने का अनुमान

‘धुरंधरः द रिवेंज’पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के तीन महीने बाद आई है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पेड प्रीव्यू के कलेक्शन और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन करने की उम्मीद जता रहे हैं.

‘धुरंधर 2’ ऑफिशियल रिलीज डेट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली माजरी के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च यानी आज दुनियाभर में आधिकारिक तौर पर रिलीज हो रही है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *