Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Hindi dubbed animated movies on Netflix: जादुई दुनिया में ले जाएंगी ये 5 फिल्में, हिंदी में देखें धमाकेदार एनिमेटेड मूवीज


Last Updated:

अगर आप वीकेंड पर कुछ हल्का-फुल्का, इमोशनल और एंटरटेनिंग देखने का मन बना रहे हैं, तो तो नेटफ्लिक्स आपके लिए सही जगह है. इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई हिंदी डब्ड एनिमेटेड फिल्में आपका दिन बना देंगी. इन फिल्मों में आपको कॉमेडी, एडवेंचर, इमोशन और फैंटेसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

जादुई दुनिया में ले जाएंगी ये 5 फिल्में, नेटफ्लिक्स पर हैं मौजूदZoom

वीकेंड पर इन फिल्मों को देखने के लिए हो जाइए तैयार

नई दिल्ली. अगर आप एनिमेटेड फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर कई हिंदी डब्ड एनिमेटेड फिल्में मौजूद हैं. बहुत से लोग सिर्फ हिंदी में ही फिल्में देखना पसंद करते हैं. वहीं कई लोगों को एनिमेटेड फिल्में और सीरीज भी हिंदी में देखना पसंद होता है. तो चलिए आज आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बताते हैं.

ओटीटी पर बहुत सी फिल्में मौजूद हैं, जो हर भाषा में आप घर बैठे देख सकते हैं. इनका कंटेंट भी आपका दिन बना देगा. बहुत से लोगों को सिर्फ हिंदी में ही ये फिल्में देखना पसंद होता है. तो नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो आपको काल्पनिक दुनिया में ले जाती हैं. ये फिल्में आपका दिल छू लेती है.

द स्मर्फ्स

इनमें पहली है ‘द स्मर्फ्स’.अगर आप कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है. इस सुपर एनिमेशन फिल्म की कहानी में नीले रंग के छोटी हाइट वाले सुपरनेचुरल पावर के जीव धरती पर रहने के लिए आते हैं. फिल्म की फैंटसी आपका दिन बना देगी. आप ये फिल्म बच्चों के साथ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

बच्चों के लिए परफेक्ट है ये फिल्म

सीक्रेट ऑफ द जंगल

यह फिल्म आपको जंगल की दुनिया में ले जाती है. साथ ही वहां रहने वाले जानवरों की रोमांचक कहानी से आपका दिल जीतती है. फिल्म में दोस्ती, हिम्मत और सर्वाइवल की गाथा को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है. हिंदी में देखने पर आप इससे और ज्यादा रिलेट कर पाते हैं.

कुंगफू पांडा

आप अपनी लिस्ट में कुंगफू पांडा को भी एड कर सकते हैं. फिल्म का कहानी बहुत ही बेहतरीन है. इसकी फिल्म के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं. तीनों ही पार्ट काफी बेहतरीन है. इन्हें आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

द बॉस बेबी बच्चों का दिल जीत लेगी ये फिल्म

‘द बॉस बेबी’

इसके अलावा आप देख सकते हैं द बॉस बेबी. यह फिल्म एक ऐसे बेबी की कहानी है, जो सूट-बूट पहनकर बिजनेस संभालता है और एक मिशन पर आता है. फिल्म में कॉमेडी के साथ फैमिली इमोशन्स भी शानदार तरीके से दिखाए गए हैं. हिंदी डब में इसकी मजेदार डायलॉग्स इसे और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं.

ए व्हिस्कर अवे

‘ए व्हिस्कर अवे’ में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो एक जादुई मास्क के जरिए बिल्ली बन जाती है. फिल्म प्यार, अकेलेपन और अपनी पहचान खोजने जैसे इमोशन्स को दर्शाती है. इसका एनीमेशन और स्टोरीलाइन तो दिल छू लेने वाला है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *