नई दिल्ली. फिल्म तेरी मेहरबानियां (1985) का गाना ‘दिल बेकरार था दिल बेकरार है’ आज भी पुराने गानों के शौकीनों की प्लेलिस्ट में जरूर मिलता है. जैकी श्रॉफ और पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया यह गाना प्यार के उस दौर की याद दिलाता है जब सादगी और रोमांस का अलग ही जादू हुआ करता था. इसे बॉलीवुड के दिग्गज गायक शब्बीर कुमार और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी है. गाने की धुन काफी सुकून देने वाली है, जिसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया था. यह एक सदाबहार रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें प्रेमी अपनी बेचैनी और दिल के हाल को बयां करता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply