नई दिल्ली: लीजेंड गायिका आशा भोसले आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी तमाम यादें वक्त-बेवक्त उनकी याद दिलाती रहेंगी. ऐसा ही एक यादगार लम्हा ‘न्यूज18 राइजिंग इंडिया’ के इवेंट ‘SHEशक्ति’ में रिकॉर्ड हो गया था, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आशा भोसले से उनका फेवरेट गाना गाने को कहा. लीजेंड गायिका स्टेज पर आईं और राष्ट्रपति को प्रणाम किया. उन्होंने फिर राष्ट्रपति की पसंद का गाना ‘राधा कैसे न जले’ की ओर संकेत करते हुए कहा कि उन्हें यह गाना बहुत पसंद है, लेकिन पूरा गाना याद नहीं है, तो इसका एक मुखड़ा गाऊंगी. उन्होंने फिर गाना शुरू किया, तो तमाम शख्सियत उनकी जादुई आवाज में खो गए. राष्ट्रपति ने फिर आशा ताई को उनकी पसंद का गाना गाने को कहा, तो लीजेंड ने 1973 की फिल्म ‘यादों की बारात’ का सुपरहिट गाना ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाना शुरू किया. इवेंट में मौजूद सभी गेस्ट लीजेंड के साथ-साथ गाना गुनगुनाने लगे थे.
Leave a Reply