Last Updated:
Dehradun News: उत्तराखंड के देवप्रयाग में स्थित माता करणी का मंदिर काफी खास है. पहाड़ की ऊंचाई पर मौजूद यह मंदिर बेहद मनोरम दृश्यों को समेटे हुए है. अब यह मंदिर जल्द ही हिंदी फिल्म में नजर आएगा और उसमें बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार टीकू तलसानिया भी नजर आएंगे. आइए फिल्म से जुड़ी पूरी कहानी आपको बताते हैं.
देहरादून: उत्तराखंड की हसीन वादियां सिर्फ पर्यटकों ही खींचकर नहीं लाती हैं, बल्कि इसकी सुंदर लोकेशन के साथ ही धार्मिक महत्व भी देवभूमि उत्तराखंड में आकर फिल्म बनाने के लिए फिल्म निर्माताओं को फिल्म बनाने को मजबूर कर देते हैं. यहां कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनसे धार्मिक महत्व जुड़ा होता है. एक ऐसा ही मंदिर टिहरी जिले के देवप्रयाग में स्थित है, जिसका नाम माता करणी का मंदिर है. पहाड़ की ऊंचाई पर मौजूद यह मंदिर बेहद मनोरम दृश्यों को समेटे हुए है. अब यह मंदिर जल्द ही हिंदी फिल्म में नजर आएगा और उसमें बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार टीकू तलसानिया भी नजर आएंगे.
आस्था और विज्ञान के संगम को दर्शाएगी फिल्म
लोकल 18 से बातचीत करते हुए टीकू तलसानिया बताते हैं कि 21वीं सदी के युग में आजकल की जनरेशन पुराने संस्कार और प्राचीन परंपराओं पर भरोसा नहीं करते हैं और घर के बुजुर्गों में अटूट आस्था देखने के लिए मिलती है. कुछ लोग नास्तिक होते हैं, जो भगवान पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन उनके जीवन में कुछ चमत्कार ऐसे हो जाते हैं, जिसके बाद वह ईश्वर को मानने लगते हैं. ऐसी ही कहानी देवी विज्ञानम् से जुड़ी है, जो फिल्म उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई जा रही है. इसकी खास बात यह है कि इसमें टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में स्थित माता करणी देवी के महत्व का दर्शाया गया है.
आस्तिक और नास्तिक पर आधारित फिल्म
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में आस्था और विज्ञान का संगम देखने के लिए मिलेगा और जब बात आस्था की आती है, तो देवभूमि उत्तराखंड से अच्छी और पवित्र कोई और जगह नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी आस्तिक और नास्तिक पर आधारित होगी. वह इस फिल्म में एक पिता के किरदार में नजर आएंगे और उनका बेटा इस फिल्म में नास्तिक होता है, जो ईश्वर में विश्वास नहीं रखता है, जबकि उनकी बहू ईश्वर और धर्म को मानने वाली होती है.
नास्तिक के आस्तिक होने की कहानी
इस फिल्म में माता करणी देवी के चमत्कारों के चलते नास्तिक के आस्तिक होने की कहानी को दर्शाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसमें सीरियस कहानी के साथ-साथ कॉमेडी के तड़के भी लगाए जाएंगे, ताकि फिल्म में सभी एलिमेंट्स शामिल किए जा सके. इस साल सितंबर तक यह फिल्म दर्शकों के बीच रिलीज कर दी जाएगी. उत्तराखंड पहुंचे टीकू ने बताया कि वह शूटिंग के दौरान उत्तराखंड के कई कैफे में घूमे हैं. उन्हें यहां की लोकेशन बेहद पसंद आई है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Leave a Reply