Saturday, 18 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

ओटीटी पर सजा मनोरंजन का बाजार, बोरियत दूर करने के लिए रिलीज हुईं 6 फिल्में-सीरीज, घर बैठे उठाइए सिनेमा का लुत्फ


Last Updated:

इस वीकेंड अगर आप भी घर बैठे बोरियत मिटाने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी की दुनिया आपके लिए पूरी तरह तैयार है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लग चुका है. अलग अलग ओटीटी पर राजकुमार राव की ‘टोस्टर’ से लेकर विजय वर्मा की सीरीज मटका किंग तक, दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरमार है. सस्पेंस, रोमांस और थ्रिलर से भरी ये 6 नई फिल्में और वेब सीरीज आपकी बोरियत दूर करने के साथ-साथ आपके वीकेंड मजेदार बना देंगी.

नई दिल्ली. अगर आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखने का मन बना रहे हैं, तो ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का पूरा बंदोबस्त हो चुका है. चाहे आपको पूरी सीरीज एक साथ खत्म करनी हो या फिर शानदार मूवी नाइट एन्जॉय करनी हो, आपके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है. राजकुमार राव की ‘टोस्टर’ की डार्क कॉमेडी से लेकर ‘यूफोरिया’ सीजन 3 के इमोशनल ड्रामे तक, हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. अपनी वॉचलिस्ट में इन बेहतरीन शोज और फिल्मों को अभी शामिल कर लीजिए.

टोस्टर: यह एक डार्क कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है जो गुदगुदाती भी है और सस्पेंस से बांधे भी रखता है. इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड किरदारों में नजर आते हैं. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पैसे बचाने का ऐसा जुनून सवार होता है लेकिन इसी वजह से वह बड़ी मुसीबत में फंस जाता है. अगर आप डार्क कॉमेडी देखने के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट चॉइस है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मटका किंग: 1960 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी यह क्राइम ड्रामा सीरीज सट्टेबाजी और अवैध जुए के काले साम्राज्य की परतें खोलती है. विजय वर्मा एक ऐसे कॉटन ट्रेडर के रूप में नजर आते हैं, जो अपनी बेहिसाब महत्वाकांक्षा के दम पर अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह बनने निकल पड़ता है. सीरीज में सत्ता का संघर्ष, धोखेबाजी और नैतिक टकराव को बेहद गहराई और मजबूती के साथ फिल्माया गया है, जो अंत तक रोमांच बनाए रखती है. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संभवम अध्यायम ओन्नू: मलयालम सिनेमा की यह मिस्ट्री-हॉरर थ्रिलर आपको केरल और तमिलनाडु सीमा के घने जंगलों की सैर कराएगी. फिल्म की कहानी तीन पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने लापता साथी की तलाश में निकलते हैं. लेकिन जंगल के बीच वे एक ऐसे भयानक टाइम लूप में फंस जाते हैं, जिसका सीधा संबंध अतीत की कुछ डरावनी घटनाओं से है. यह फिल्म सस्पेंस और डर का एक ऐसा जाल बुनती है, जिससे निकलना नामुमकिन सा लगता है. इन दिनों यह मूवी खूब चर्चा में है और आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

अल्फा मेल्स- सीजन 5: मशहूर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘अल्फा मेल्स’ का पांचवां सीजन लौट आया है. कहानी उन्हीं चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आज के दौर में मर्दानगी की नई परिभाषाएं तलाश रहे हैं. इस बार वे एक कम्यून में बसने की कोशिश करते हुए अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों और बिखराव जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. सीरीज में हंसी-मजाक के साथ-साथ जिंदगी की गहरी सच्चाइयों को बहुत ही शानदार तरीके से पिरोया गया है. इस सीरीज का आप नेटफ्लिक्स पर लुत्फ उठा सकते हैं.

यूफोरिया-सीजन 3: पॉपुलर सीरीज यूफोरिया अब पहले से कहीं ज्यादा डार्क और मैच्योर होकर वापस आ गई है. इस नए सीजन में कहानी हाई स्कूल के पांच साल बाद की है, जहां रू (जेंडया) मेक्सिको में कर्ज और भावनात्मक उलझनों से जूझती नजर आ रही है. जेंडया, सिडनी स्वीनी और जैकब एलोर्डी जैसे सितारों से सजी यह सीरीज नशे की लत और रिश्तों की जटिलताओं को एक नए नजरिए से पेश करती है, जो काफी प्रभावशाली है. यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

रूममेट्स: अगर आपको कॉलेज लाइफ और दोस्ती की कहानियां पसंद हैं, तो ‘रूममेट्स’ आपके लिए ही बनी है. सैडी सैंडलर और क्लो ईस्ट की यह फिल्म कॉलेज के उन उतार-चढ़ाव भरे दिनों की याद दिलाती है, जहां खुद को तलाशने का सफर शुरू होता है. इसमें जज्बातों का गहरा समंदर भी है और चेहरे पर मुस्कान लाने वाले हल्के-फुल्के पल भी. कुल मिलाकर, यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको अपनी पुरानी यादों में ले जाएगी. ‘रूममेट्स’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *