Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

क्या शाहरुख खान ने भी की है ‘धुरंधर 2’ की तारीफ? आदित्य धर को लेकर कही ये बात, जानें पूरा सच


Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ कई बड़े सितारों से भी खूब सराहना मिल रही है. इसी बीच एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि शाहरुख खान ने फिल्म की तारीफ की है.

ख़बरें फटाफट

क्या शाहरुख खान ने भी की है ‘धुरंधर 2’ की तारीफ? आदित्य धर को लेकर कही ये बातZoom

शाहरुख खान की पोस्ट की क्या है सच्चाई

नई दिल्ली. शाहरुख खान के नाम से ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की तारीफ वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने की इच्छा भी जताई. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आखिर इस पोस्ट की सच्चाई क्या है, आइए जानते हैं पूरा सच.

धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें बताया जा रहा है शाहरुख भी आदित्य धर के साथ काम करने के लिए तड़प रहे हैं.

शाहरुख ने की धुरंधर 2 की तारीफ!

धुरंधर 2 की हर तरफ सराहना हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. एक पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में लिखा था कि शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म देखने के बाद इसे शानदार बताया. साथ ही रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि हर सीन दिल को छू जाता है.इतना ही नहीं पोस्ट में कहा गया है कि शाहरुख आदित्य के साथ काम करने के लिए तड़प रहे हैं.

जानें क्या है पूरा सच

इतना ही नहीं पोस्ट में दावा किया गया है कि वायरल स्क्रीनशॉट शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था. उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा कि वो उनके साथ काम करने के लिए ‘डाइंग टू वर्क’ हैं. लेकिन मामला कुछ और ही निकला. ये पोस्ट पूरी तरह फर्जी है. शाहरुख खान की तरफ से ऐसा कोई बयान या इंस्टाग्राम स्टोरी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि यह स्क्रीनशॉट एडिट किया गया है या फिर AI की मदद से तैयार किया गया है.

बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब तक 750 सौ करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म की स्टारकास्ट की भी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन शाहरुख खान वाली पोस्ट फर्जी है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *