Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘खुद को छोटा महसूस करता हूं’, अक्षय कुमार का खुलासा, पढ़े-लिखे लोगों के सामने इनसिक्योर हो जाते हैं सुपरस्टार


नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर एक बड़ा ही ईमानदारी भरा खुलासा किया है. उनका कहना है कि जब भी वह किसी बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे इंसान से मिलते हैं, तो उनके मन में अक्सर एक तरह की इनसिक्योरिटी घर कर जाती है. हाल ही में एक शो के दौरान, अक्षय बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी कंटेस्टेंट सोनाली से बात कर रहे थे. उनकी डिग्रियों और नॉलेज को देखकर अक्षय काफी प्रभावित हुए और बोले कि कभी-कभी वह ऐसे विद्वान लोगों के सामने खुद को बहुत छोटा महसूस करने लगते हैं.

उनका बेबाक अंदाज खूब चर्चा बटोर रहा है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी इस कमजोरी को सबके सामने स्वीकार किया. अक्षय कुमार ने अपनी दिल की बात साझा करते हुए कहा कि जब वह किसी बहुत पढ़े-लिखे इंसान के सामने होते हैं, तो उन्हें अपनी कम पढ़ाई का अहसास होता है. उन्होंने बड़ी बेबाकी से कुबूल किया, ‘मुझ जैसा आदमी, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, वह आप जैसे विद्वानों के सामने कभी-कभी खुद को बहुत छोटा महसूस करने लगता है.’

अक्षय कुमार को पसंद नहीं है पढ़ाई करना

सुपरस्टार ने आगे कहा, ‘कई बार मन में आता है कि मुझे पढ़ना चाहिए था, तब लगता है कि काश मैं थोड़ा और पढ़ लेता. लेकिन सच तो ये है कि अब चाहकर भी मैं पढ़ाई नहीं कर सकता, क्योंकि मुझे पढ़ना कभी पसंद ही नहीं रहा, बस इतनी सी बात है’. अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र करते हुए अक्षय ने गर्व से बताया कि वह एक फेमस राइटर हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी राइटर है, वो किताबें लिखती है. एक-दो नहीं, बल्कि चार किताबें लिख चुकी है और अब अपनी अगली किताब पर काम कर रही है.’

ट्विंकल खन्ना की नहीं पढ़ी एक भी किताब

अक्षय कुमार ने एक और हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की एक भी किताब आज तक नहीं पढ़ी है. उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘आप यकीन नहीं करेंगे, मैंने उनकी एक भी किताब नहीं पढ़ी. जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, मेरी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं.’

कंटेस्टेंट से प्रभावित हुए अक्षय कुमार

उन्होंने चुटकी लेते हुए सोनाली से पूछा, ‘आप इतनी डिग्रियां लेते जा रहे हो, आखिर जाना कहां है?’ इस पर सोनाली ने बड़ा प्यारा जवाब दिया, ‘सर, देखिए इन डिग्रियों की वजह से ही मुझे यहां खड़े होने और आपसे दूसरी बार मिलने का मौका मिला है.’ सोनाली की उपलब्धियों से प्रभावित होकर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘टीचर जी, ऐसा क्यों होता है कि जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, तो मेरी आंखों से पानी निकलने लगता है?’. अक्षय के इस बेबाक और मजाकिया अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *