Last Updated:
बोमन ईरानी का ईरान-इजराइल तनाव पर बनाया गया मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की शांति वार्ता पर तंज कसा. जहां कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में पसंद किया, वहीं मंदाना करीमी ने इसकी टाइमिंग और संवेदनशीलता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गंभीर हालात में ऐसे मजाक उचित नहीं हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि जब ईरान के लोग मर रहे थे तब बोमन कहां थे.

मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी के वीडियो पर नाराजगी जाहिर की.
नई दिल्ली. यूएस-ईरान टेंशन और देश में गैस सिलिंडर संकट के बीच बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के शांति वार्ता की पहल पर निशाना साधा है. वो भारत में आए गैस सिलिंडर संकट का हवाला देते हुए ट्रंप से सिलिंडर लेकर आने का अनुरोध करते हैं. लेकिन बोमन ईरानी का ये मजाकिया अंदाज ईरान की रहने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी को कुछ खास पसंद नहीं आया है. उन्होंने एक्टर की आलोचना करते हुए उनके वीडियो पर तीखा कमेंट किया है.
वीडियो में बोमन ईरानी ने ईरान-इजराइल तनाव के बीच अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों को एक मजाकिया रूप देते हुए कहा कि उन्हें भी बातचीत के लिए बुलाया गया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन वॉशिंगटन जाने के बजाय चाहेंगे कि बातचीत मुंबई की दादर पारसी कॉलोनी में हो. अपने पारसी अंदाज में उन्होंने ‘धंसाक’ और ‘कस्टर्ड’ खिलाने की बात कही, साथ ही मजाक में यह भी जोड़ दिया कि अगर मेहमान एक बड़ा गैस सिलेंडर लेकर आएं, तो उनकी जिंदगी आसान हो जाएगी.
बोमन ईरानी के वीडियो पर भड़कीं ईरानी एक्ट्रेस
View this post on Instagram
Leave a Reply