Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘दृश्यम’ के स्पैनिश रीमेक पर लगी मुहर, विदेशी प्रोड्यूसर ने खुद किया कन्फर्म, जून से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग


Last Updated:

सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब ग्लोबल लेवल पर धमाका करने को तैयार है. खबर है कि इस जबरदस्त थ्रिलर का स्पैनिश रीमेक इसी साल जून से फ्लोर पर जाने वाला है, जिसमें स्पेन के दिग्गज सितारे नजर आएंगे. वहीं दूसरी ओर, हिंदी सिनेमा के फैंस के लिए भी खुशखबरी है कि अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी के साथ फिल्म के तीसरे पार्ट पर भी काम तेजी से चल रहा है. विजय सलगांवकर की कहानी दर्शकों को एक बार फिर चौंकाने के लिए अक्टूबर महीने में थिएटर्स में दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

'दृश्यम' के स्पैनिश रीमेक पर लगी मुहर, जून से शुरू होगी फिल्म की शूटिंगZoom

अजय देवगन और तब्बू की ‘दृश्यम’ का बन रहा रीमेक.

नई दिल्ली. अजय देवगन की सुपरहिट ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब सात समंदर पार अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है. साल 2024 में जब कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने इस फिल्म के इंटरनेशनल रीमेक राइट्स खरीदे थे, तभी से इसके विदेशी भाषाओं में बनने की चर्चा तेज थी. अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है कि ‘दृश्यम’ का स्पैनिश रीमेक बहुत जल्द शुरू होने वाला है. मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि अगले कुछ ही महीनों में फिल्म की शूटिंग फ्लोर पर चली जाएगी.

बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के स्पैनिश रीमेक पर अब पक्की मुहर लग गई है. दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर रोड्रिगो एस्पिनेल ने खुद इस बात का खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल जून से शुरू होने जा रही है.

रीमेक के लिए एक्टर्स-डायरेक्टर को किया साइन

रोड्रिगो ने बताया कि यह कहानी बहुत ही दिलचस्प है और इसे स्पेन के कल्चर के हिसाब से बड़े आराम से ढाला जा सकता है. उन्होंने यह भी साफ किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए स्पेन के बेहतरीन एक्टर्स और एक बड़े डायरेक्टर को साइन कर लिया गया है. भारत की इस जबरदस्त कहानी को अब स्पैनिश अंदाज में देखना वाकई मजेदार होगा.

ग्लोबल है ‘दृश्यम’ की कहानी

स्पैनिश वर्जन के प्रोड्यूसर ने फिल्म की सफलता पर भरोसा जताते हुए कहा कि ‘दृश्यम’ की मूल कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है और एक ऐसी मां की जो अपने लापता बेटे को ढूंढ रही है. यह एक ऐसा इमोशन है जिसे दुनिया के किसी भी कोने का दर्शक आसानी से समझ सकता है. उन्होंने साफ किया कि किसी भी फिल्म को दूसरी भाषा में ढालना तब मुश्किल होता है जब उसकी कहानी बहुत ज्यादा लोकल हो, लेकिन ‘दृश्यम’ के साथ ऐसा नहीं है. यह भले ही एक भारतीय फिल्म है, पर इसकी आत्मा यूनिवर्सल है, जिसे स्पैनिश दर्शकों से जोड़ना काफी आसान होगा.

इस दिन रिलीज होगी दृश्यम 3 फिल्म

बताते चलें कि अजय देवगन की ‘दृश्यम’ का सफर मलयालम सिनेमा से शुरू हुआ था, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में थे. बाद में अजय देवगन और तब्बू के साथ इसे हिंदी में बनाया गया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. फिल्म के दोनों पार्ट्स ब्लॉकबस्टर रहे हैं और अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं. एक बार फिर अजय देवगन अपने आइकॉनिक किरदार विजय सलगांवकर के किरदार में पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. यह मूवी 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *