Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

धुंरधर रणवीर सिंह कभी थे बेहद शर्मीले, हसीना संग बिकिनी शूट में छूटे पसीने, फोटोग्राफर बोला- इसे कम्फर्टेबल करो


Last Updated:

बॉलीवुड के मौजूदा सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपनी एनर्जी और ‘धुरंधर’ जैसी धमाकेदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन एक वक्त था जब वह बेहद शर्मीले हुआ करते थे. यह खुलासा किया है मॉडल और एक्ट्रेस सोनाली राउत ने… जिनके साथ रणवीर ने अपना पहला बिकिनी शूट किया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुंरधर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के दोनों पार्ट 3000 करोड़ी क्लब को छू चुके हैं और ऐसा करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है. आदित्य धर की फिल्म में अपनी दमदार पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस से लोगों को दिल जीतने वाले रणवीर सिंह करियर के शुरुआती दौर में वह काफी शर्मीले और नर्वस थे. यह खुलासा मॉडल और एक्ट्रेस सोनाली राउत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है.

फिल्मी बीट को दिए एक इंटरव्यू में सोनाली रावत ने बताया कि वह रणवीर को आज के एनर्जेटिक अवतार से बिल्कुल अलग जानती हैं. उन्होंने कहा, ‘उस समय रणवीर बहुत शरमाते थे. यह उनका पहला बिकिनी शूट था. वह बहुत स्वीट, फ्रेंडली और नाइस थे. उनमें आज वाली ‘हां, येस’ वाली एनर्जी नहीं थी’. फोटो साभार-@isonaliraut/Instagram

सोनाली ने आगे बताया, ‘शूट बहुत बोल्ड और ग्लैमरस था. रणवीर ने खुद कहा था, ‘यह मेरा पहला ऐसा शूट है, जहां एक लड़की बिकिनी में है.’ वे बहुत सतर्क थे. च्यूइंग गम चबा रहे थे, परफ्यूम लगाए हुए थे’. फोटो साभार-@isonaliraut/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनाली ने आगे बताया कि मैं बिल्कुल रिलैक्स्ड थी, लेकिन फोटोग्राफर ने मुझसे कहा- ‘सोनाली, तुम ओके हो, लेकिन रणवीर सिंह थोड़ा नर्वस है. प्लीज इसे कम्फर्टेबल कराओ.’ फोटो साभार-@isonaliraut/Instagram

उन्होंने बताया कि रणवीर ने शूट के दौरान कहा, ‘सोनाली, ये मेरा पहला शूट है. मैं कपड़े पहने हुए हूं.’ इस पर सोनाली ने मजाक में जवाब दिया, ‘हां, तुम कपड़े पहने हो, फिर घबरा क्यों रहे हो?’ फोटो साभार-@isonaliraut/Instagram

सोनाली ने यह भी बताया कि रणवीर ने उनके साथ एक खास पोज किया था, जिसे कुछ सालों बाद उन्होंने वाणी कपूर के साथ रिपीट किया, जिससे यह साफ होता है कि समय के साथ उनका कॉन्फिडेंस कितना बढ़ा. फोटो साभार-@isonaliraut/Instagram

आज रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज के साथ धमाल मचा रहे हैं. दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली ‘भूत बंगला’ से टक्कर लेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *