Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘मातृभूमि’ की रिलीज पर संकट! CBFC के पास नहीं पहुंची सलमान खान की फिल्म, जानिए क्या है पूरा माजरा?


Last Updated:

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सलमान खान के फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि फिल्म अभी तक सेंसर बोर्ड यानी CBFC को सबमिट नहीं की गई है, जिससे इसकी रिलीज में और देरी हो सकती है. फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं और कुछ संवेदनशील मुद्दों को लेकर अब भी चर्चा जारी है. फिल्म कब रिलीज होगी मेकर्स ने भी ये साफ नहीं किया है.

ख़बरें फटाफट

 'मातृभूमि' की रिलीज पर संकट! CBFC के पास नहीं पहुंची सलमान खान की फिल्मZoom

सलमान की ‘मातृभूमि’ पर नई मुश्किल.

नई दिल्ली. सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चाओं में हैं. पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ लेकिन कुछ समय पहले ही इसका नाम बदल दिया गया. अब खबर है कि फिल्म एक बार फिर रिलीज से पहले अटक गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अभी तक सेंसर बोर्ड यानी CBFC को सबमिट ही नहीं की गई है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट अनिश्चित हो गई है.

सलमान खान की इस फिल्म को पहले अप्रैल 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कई बदलावों और तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण इसे टाल दिया गया. बाद में इसके मई 2026 में आने की चर्चा थी, लेकिन अब कहा जा रही है कि ये भी मुश्किल है.

CBFC को नहीं मिली फिल्म

मिड-डे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जरूरी बदलाव करने के बाद भी फिल्म की टीम अगले कदमों पर विचार कर रही है. एक सूत्र ने कहा, ‘इस स्टेज पर डिफेंस मिनिस्ट्री, आर्मी या सीबीएफसी में से किसी ने भी फिल्म अभी तक नहीं देखी है. टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि फिल्म को सुचारू रूप से रिलीज करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएं.

40% फिल्म रीशूट

वहीं, बॉलीवुड हंगामा की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. शुरुआत में यह फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित थी, लेकिन डिफेंस मंत्रालय के सुझाव के बाद निर्देशक अपूर्व लाखिया और सलमान खान ने कहानी में काल्पनिक तत्व जोड़ दिए.

चीन का जिक्र हटा?

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दोबारा शूट किया गया, जिसमें रोमांटिक सीन्स और बैकस्टोरी शामिल की गई. इसके अलावा, फिल्म के कंटेंट को लेकर मंत्रालय की कुछ आपत्तियां अभी भी बनी हुई हैं, जिसके चलते इसे मंजूरी मिलने में देरी हो रही है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स को पहले ही यह निर्देश दिया गया था कि फिल्म में चीन का सीधा उल्लेख न किया जाए. ताजा कट में कथित तौर पर चीन का नाम नहीं लिया गया है, हालांकि कहानी में उस संदर्भ को किस तरह पेश किया गया है, इसकी जानकारी केवल फिल्म की कोर टीम को ही है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *