Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘मुझे 10 बार टच किया; सनोज कोई अच्छा इंसान नहीं’, मोनालिसा का छलका दर्द, रोकर बोलीं- ‘परिवार ने कहा पहली मूवी है’


Last Updated:

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री की सेफ्टी और कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सेट पर सेक्शुअल हैरेसमेंट और गलत व्यवहार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. एक वायरल प्रेस कॉन्फ्रेंस वीडियो में अपना दर्द शेयर करते हुए, मोनालिसा ने फिल्म के सफर के दौरान उन्हें हुए मेंटल और फिजिकल टॉर्चर के बारे में बताया.

नई दिल्ली. प्रयागराज महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी आने वाली डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. इस खुलासे से सोशल मीडिया, बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा सर्कल में हलचल मच गई है.

मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. वीडियो में एक्ट्रेस बहुत इमोशनल और दुखी दिख रही हैं. अपनी आपबीती बताते हुए मोनालिसा ने कहा कि फिल्म सेट पर उनके साथ फिजिकली अब्यूज और मेंटली टॉर्चर किया गया.

मोनालिसा ने वीडियो में कहा, ‘सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं हैं. मैंने अपने परिवार को बताया कि उन्होंने मुझे सेट पर 10 बार गलत तरीके से छुआ, लेकिन वहां भी मुझे शुरू में कोई सपोर्ट नहीं मिला.’ अपना दर्द साफ शब्दों में शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सवाल किया कि क्या एक औरत को अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए अपनी इज्जत की कीमत चुकानी चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वायरल वीडियो में मोनालिसा का गुस्सा और बेबसी साफ दिख रही है. अपने परिवार के शुरुआती रिएक्शन पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार ने कहा, ‘यह तुम्हारी पहली फिल्म है, इसे शांति से पूरा करो.’ लेकिन मेरा सवाल है, क्या तुम अपनी पहली फिल्म के लिए मेरा रे* करवाओगे?’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है मेरे साथ क्या हुआ है. मेरे साथ गलत हुआ है और अब मुझे बस इंसाफ चाहिए.’ मोनालिसा के आरोपों ने इंडस्ट्री में ‘Me Too’ मूवमेंट जैसे मूवमेंट की यादें ताजा कर दी हैं, जहां नए लोगों को काम के बदले फिजिकल अब्यूज का सामना करना पड़ता है.

डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जो अक्सर अपनी फिल्मों के लिए खबरों में रहते हैं, एक बार फिर से आरोपों के घेरे में हैं. मोनालिसा के आरोपों पर उन्होंने अब तक चुप्पी साध रखी है. उन्होंने अभी तक इन आरोपों पर कोई ऑफिशियल बयान या सफाई नहीं दी है. अब फैंस सोशल मीडिया पर मोनालिसा के सपोर्ट में आ गए हैं.

फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ अपने कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट के लिए अनाउंसमेंट के बाद से ही खबरों में है, लेकिन अब जब लीड एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है, तो फिल्म का भविष्य खतरे में पड़ता दिख रहा है. फिलहाल, सबकी नजरें अब सनोज मिश्रा पर हैं. अब देखना होगा कि क्या सनोज इन आरोपों से इनकार करेंगे या मामला कोर्ट जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *