Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया की टैलेंटेड एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर भड़कती नजर आती हैं. अब एक बार फिर उनका एक बयान वायरल हो रहा है. इस बयान में वह पैपराजी की नहीं, बल्कि उन लोगों की क्लास लगा रही है, जो उनके हिसाब से पैपराजी को बुलाकर फोटो खिंचवाते हैं. जया ने कहा है कि ऐसा करने वाले लोग किस तरह के स्टार हैं.

जया बच्चन का वायरल हुआ बयान
नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर उन्होंने सेलिब्रिटी कल्चर और पपाराजी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है, जो अब चर्चा में है.
साल 2025 में बरखा दत्त संग बातचीत में जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें मीडिया से कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि पैपराजी को लेकर अक्सर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन इस बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह पत्रकारिता का सम्मान करती हैं और उनका मीडिया के साथ रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है.
पैपराजी पर उठाया सवाल
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन एक बार फिर अपने साफ-साफ बोलने वाले अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में सेलिब्रिटी कल्चर और पपाराजी को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. उन्होंने कहा था कि ये लोग कौन हैं. जया बच्चन ने पपाराजी पर सवाल उठाते हुए कहा, “ये लोग कौन हैं? क्या ये सच में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? उनका कहना है कि आजकल कोई भी मोबाइल लेकर फोटो खींच सकता है और अपनी मर्जी से कुछ भी लिख सकता है, जिससे कई बार गलत तस्वीर सामने आती है.
View this post on Instagram
Leave a Reply