Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

सलमान खान ने क्लासिक लुक से लूटी पूरी लाइमलाइट, बिना दिखावे के छाया ‘दबंग’ स्टार, दिल जीत रहा वीडियो


Last Updated:

एनएमएसीसी (NMACC) के तीन साल के जश्न में सलमान खान ने अपने क्लासिक बेज सूट और सिग्नेचर स्टाइल से पूरी लाइमलाइट बटोर ली. बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद सलमान का सादगी भरा और आत्मविश्वासी अंदाज सबसे अलग दिखा. सुपरस्टार अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. साथ ही, उन्होंने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी अगली मेगा-बजट एक्शन फिल्म का भी ऐलान किया है, जिसमें उनके साथ नयनतारा के नजर आने की चर्चा है.

ख़बरें फटाफट

सलमान ने क्लासिक लुक से लूटी पूरी लाइमलाइट, बिना दिखावे के छाया 'दबंग' स्टारZoom

इवेंट में छाए सलमान खान (फोटो साभार: Instagram/viralbhayani)

नई दिल्ली: मुंबई में आयोजित एनएमएसीसी (NMACC) के तीन साल के जश्न में बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान ने अपनी एंट्री से समां बांध दिया. जैसे ही सलमान इवेंट में पहुंचे, वहां मौजूद सभी कैमरों का रुख उनकी तरफ मुड़ गया और उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के पूरी लाइमलाइट लूट ली. सलमान इस मौके पर बेहद क्लासिक और प्रोफेशनल लुक में नजर आए. उन्होंने बेज रंग का शानदार टेलरड सूट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी, जो उनके व्यक्तित्व पर खूब फब रही थी. उनका यह सादगी भरा लेकिन प्रभावशाली अंदाज, सिग्नेचर ब्रेसलेट और करीने से सेट किए गए बाल उनके ‘दबंग’ अवतार को और भी मजबूत बना रहे थे.

इवेंट की सबसे खास बात यह रही कि जहां अन्य फिल्मी सितारे हाई-फैशन और एक्सपेरिमेंटल कपड़ों में खुद को दिखाने की कोशिश कर रहे थे, वहीं सलमान ने बहुत ही शांत और आत्मविश्वासी तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. उन्होंने किसी तरह का दिखावा नहीं किया, फिर भी उनकी सादगी ने सब पर असर डाला. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के दिग्गज जैसे जावेद अख्तर, संजय दत्त, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, और सिद्धार्थ-कियारा समेत कई बड़े सितारे मौजूद थे, लेकिन सलमान का चार्म सबसे अलग ही नजर आया. एआर रहमान और काजोल जैसे सितारों के बीच भी सलमान की ‘आसान मौजूदगी’ ने साबित कर दिया कि उन्हें सुर्खियों में रहने के लिए किसी ज्यादा कोशिश की जरूरत नहीं पड़ती.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *