Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, उदयबीर संधू ने बताया अपना संघर्ष


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. एक हफ्ते में ही मूवी ने भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. राम नवमी की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 8वें दिन …और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाहीZoom

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान आया है कि वर्किंग डेज में भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म हर दिन आराम से 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर रही है. गुरुवार को राम नवमी की छुट्टी का इसे भरपूर फायदा मिला. नतीजतन, फिल्म ने 8वें दिन अकेले 49.70 करोड़ बटोर कर एक नया इतिहास रच दिया है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में ही भारत में 674.17 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिसने ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उदयबीर संधू अपनी छोटी मगर दमदार भूमिका से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. फिल्म में उन्होंने पिंदा का किरदार निभाया है और उनका एक डायलॉग इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. हालांकि उदयबीर के फिल्म में गिने-चुने सीन हैं, लेकिन अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. पिंकविला के साथ बातचीत में बातचीत के दौरान उदयबीर ने अपना स्ट्रगल बताया.

उन्होंने कहा, ‘मुझे इंडस्ट्री में करीब 10 साल हो गए हैं. शुरुआत में मैं दिल्ली में मॉडलिंग किया करता था, फिर धीरे-धीरे मुंबई शिफ्ट हुआ और ऑडिशन्स का सिलसिला शुरू हुआ. मैंने कई विज्ञापन फिल्में कीं, जिससे कैमरे के सामने थोड़ा कंफर्टेबल महसूस होने लगा. सच बताऊं तो मैंने इतने ज्यादा ऑडिशन्स दिए हैं कि मैं गिनती भी नहीं बता सकता’.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *