Last Updated:
अक्षरा सिंह ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है. इस व्लॉग में देखा जा सकता है कि वह अपने पिता के साथ धरने पर बैठी हैं और चंपारन मटन खाने की जिद कर रही हैं. उनकी मां मटन बनाने से मना करती हैं. अक्षरा अपने पिता का साथ देती हैं और किचन में जाकर मटन बनाने में जुट जाती हैं.

अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहले ही भोजपुरी सिनेमा की चहेती हैं. अपनी गायकी और अदायगी की वजह से काफी पॉपुलर हैं. अक्षका की मां नीलिमा सिंह भी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस. निलिमा कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. आज भी टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं. अब अक्षरा सिंह के घर पर किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि मटन को लेकर बवाल हो गया है. अक्षरा सिंह ने इसके लिए हड़ताल भी कर दी है. अक्षरा ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस बार तीनों के बीच मटन को लेकर जंग हो रही है.
अक्षरा सिंह के पिता को मटन खाना है, लेकिन नीलिमा सिंह का कहना है कि उनके जीते-जीते घर में मटन, चिकन कुछ नहीं बनेगा. ऐसे में अक्षरा भी अपने पिता का साथ देती हैं. ऐसे में नीलिमा अक्षरा और अपने पति दोनों को भर-भरकर ताने मारती हैं और आखिर में शर्त के साथ घर में मटन बनाने की इजाजत देती हैं.
नीलिमा साफ कह देती हैं कि मटन बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन दोनों अलग होंगे. ऐसे में अक्षरा अलग सिलेंडर का इंतजाम करने की बात कहती हैं, लेकिन नीलिमा ताने मारते हुए कहती है कि अब तो सिलेंडर से जमाना वापस चूल्हे और इंडक्शन पर आ चुका है.
अक्षरा सिंह का चटर-पटर व्लॉग
बता दें कि अक्षरा सिंह का ‘चटर-पटर’ व्लॉग फैंस को भी खूब पसंद आ रहे हैं. अभिनेत्री हर हफ्ते परिवार के साथ एक व्लॉग डालती हैं, जिसमें वे बिहार की परंपरा और ऑथेंटिक खाने की बातें करती हैं और खाना पकाती हुई भी दिखती हैं. इस बार अक्षरा ने अपने पिता के साथ मिलकर चंपारन मटन बनाया है, जो बिहार की सबसे प्रसिद्ध रेसिपी है. इसे मिट्टी के मटके में दम लगाकर बनाने की परंपरा चली आई है.
अक्षरा सिंह ने मां के साथ मिलकर बनाया था पनीर मसाला
इससे पहले अक्षरा ने मां नीलिमा के साथ मिलकर पनीर मसाला की मजेदार रेसिपी शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. बता दें कि अक्षरा सिंह के कई यूट्यूब चैनल हैं. उनका खुद का सिंगिंग वीडियोज का आधिकारिक चैनल भी है, जहां वे खुद के रिकॉर्ड किए गाने डालती हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Leave a Reply