Last Updated:
Asha Bhosle Health Live: संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने से फैंस चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. आशा ताई को सीने में संक्रमण और कमज…और पढ़ें

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले.
नई दिल्ली. दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 6 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है. जनाई ने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की और कहा कि जैसे ही सुधार होगा, वह जानकारी देंगी. फिलहाल, करोड़ों फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.
आमिर खान ने बेटे की ‘एक दिन’ को लेकर खेला बड़ा दांव, रिलीज से 39 दिन पहले खोल दी एडवांस बुकिंग
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जुनैद खान और साई पल्लवी की यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आमतौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू होती है, लेकिन आमिर खान ने एक नई रणनीति अपनाते हुए रिलीज से पूरे 39 दिन पहले ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, देश के करीब 20 शहरों में एडवांस बुकिंग लाइव हो चुकी है. फिलहाल चुनिंदा सिनेमाघरों में 1 मई के लिए सिर्फ एक शो ही खोला गया है. दिल्ली-एनसीआर 24 स्क्रीन्स के साथ सबसे आगे है, वहीं मुंबई में 11 स्क्रीन्स पर बुकिंग शुरू हुई है. दिलचस्प बात यह है कि चंडीगढ़, पुणे, रायपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी फैंस ने अभी से अपनी सीटें बुक करना शुरू कर दिया है.
Leave a Reply