Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस पिछली दफा वेब सीरीज ‘रेड रूम’ में नजर आई थीं. वे एक थ्रिलर फिल्म का भी हिस्सा हैं. वे सलमान खान की फिल्म से डेब्यू से पहले एक बैकग्राउंड डांसर थीं. उन्होंने स्ट्रगल के दिनों में एक फिल्ममेकर के साथ हुए बुरे अनुभव को बयां किया, तो लोगों को हैरानी हुई. एक्ट्रेस को फिल्ममेकर ने ऑडिशन के बहाने गलत तरीके से छुआ था, जिसका असर उनके दिलो-दिमाग पर आज भी है, इसलिए उन्हें किसी का ‘छूना’ दुखी कर देता है.
नई दिल्ली: हीरोइन ने सलमान खान की फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया है. हालांकि, बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में उन्हें सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका मिला. उन्होंने अब उस खराब अनुभव के बारे में बताया, जब उन्हें एक फिलममेकर ने ऑडिशन के बहाने गलत तरीके से छुआ था. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
हम फिल्म ‘जय हो’ से डेब्यू करने वाली हीरोइन डैजी शाह की बात कर रहे हैं. उन्होंने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे साउथ के एक फिल्ममेकर ने बहुत गलत तरीके से छुआ था. हम 6-7 लड़कियां उनसे मिलने गईं. वह हर किसी से अकेले में मिल रहा था, लेकिन मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि उसने मुझे छुआ और मेरा हाथ भी पकड़े रखा.’ (फोटो साभार: IMDb)
डैजी शाह ने आगे कहा, ‘मैं लोगों के छूने पर डर जाती हूं. मैं मसाज नहीं करवाती क्योंकि मुझे महिलाओं का भी छूना पसंद नहीं है, मर्दों की बात ही छोड़िए. ऐसा होने पर मैं निराश हो जाती हूं. मैंने उनसे दोबारा संपर्क करने की बात कही, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया.’ (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
डैजी शाह अपने करियर की शुरुआत में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट थीं. उन्होंने फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड डेब्यू से पहले कई बॉलीवुड गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया था. वे सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ में भी नजर आ चुकी हैं. (फोटो साभार: IMDb)
अगर आपने फिल्म ‘तेरे नाम’ के गाने ‘लगन लगी’ में कभी गौर किया होगा, तो आपको बैकग्राउंड में डैजी शाह भी नाचती नजर आई होंगी. वे जब 10वीं क्लास में थीं, तब एक लोकल मॉल में हुए डोंबिवली प्रतियोगिता में उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था. (फोटो साभार: Instagram@shahdaisy)
डैजी शाह ने साउथ सिनेमा में भी काम काम किया है. वे साल 2015 में आई फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में भी नजर आई थीं. वे डांस रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. डैजी को हाल में अमजद खान की वेब सीरीज ‘रेड रूम’ में देखा गया था, जिसमें अमित गौड़, अनुज सचदेवा, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी ने भी अहम किरदार निभाए हैं. (फोटो साभार: IMDb)
डैजी शाह एक्टिंग के अलावा यूट्यूब पर भी एक्टिव हैं, जहां उनके 50 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वे सोशल मीडिया के जरिये फैंस को अपनी रोजाना की जिंदगी के बारे में भी बताती हैं. (फोटो साभार: Instagram@shahdaisy)
डैजी शाह जल्द ही एक अपकमिंग थ्रिलर में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसे पलाश मुच्छल डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में श्रेयस तलपड़े का भी खास रोल है. (फोटो साभार: Instagram@shahdaisy)
Leave a Reply