Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

कौन हैं एक्ट्रेस समरीन कौर? जिस पर दिल हार बैठे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, रणवीर सिंह-दिलजीत दोसांझ संग कर चुकी काम


Last Updated:

एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर इन दिनों क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. क्या आप जानते हैं कि समरीन कहां से हैं और किन-किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अर्शदीप सिंह को प्यार की बॉल से आउट करने वाली समरीन कौर कौन हैं.

नई दिल्ली. क्रिकेट और सिनेमा का रिश्ता हमेशा से दिलचस्प रहा है और जब बात स्टार जोड़ियों की हो तो फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह-गीता बसरा, युवराज सिंह-हेजल कीच, केएल राहुल-अथिया शेट्टी, जहीर खान-सागरिका घाटगे ये वो एवरग्रीन जोड़ियां हैं, जिनके प्यार के किस्से दोनों इंडस्ट्री में अकसर चटकारों से साथ पढ़ा जाता है. अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ रहा है. क्रिकेट के मैदान में गेंद से बल्लेबाजों के होश फाख्ता करने वाले अर्शदीप सिंह एक हसीना पर दिल हार बैठे हैं. दोनों की स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक दोनों की साथ में मौजूदगी ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. क्या आप जानते हैं कि कौन हैं एक्ट्रेस समरीन कौर?

क्रिकेट के मैदान पर अपनी स्विंग से कमाल दिखाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली समरीन को देख प्यार में क्वीन बोल्ड हो गए. ये नई जोड़ी अब स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के संगम की ताजा मिसाल बनती नजर आ रही है.

अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ डेटिंग की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वायरल तस्वीरों और हालिया पब्लिक अपीयरेंस के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में कुछ स्नैपचैट तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें अर्शदीप एक लड़की का हाथ थामे नजर आए. फैंस ने तस्वीरों में दिख रहे टैटू और एक्सेसरीज के आधार पर इसे समरीन कौर से जोड़ दिया. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद दोनों को चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर भी साथ देखा गया, जहां वे हंसते-मुस्कुराते नजर आए. इतना ही नहीं, दोनों ने एक गुरुद्वारे में भी साथ माथा टेका, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली. आईपीएल 2026 मैच में समरीन का वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं और पंजाब को चीयर किया. लोगों को तो शक पक्का है, हालांकि दोनों तरफ से अभी इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

समरीन कौर का जन्म 2001 में जम्मू-कश्मीर में हुआ. वे पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. फैशन इंडस्ट्री से करियर शुरू करने वाली समरीन ने रैंप वॉक, टीवी कमर्शियल और फैशन शोज किए. 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट के लिए ऑडिशन दिया और जम्मू-कश्मीर की स्टेट फाइनलिस्ट बनीं. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

उनकी फिल्मी शुरुआत पंजाबी सिनेमा से हुई. उन्होंने दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और मोनिका गिल के साथ ‘सरदार जी 2’ में काम किया. बॉलीवुड में 2021 में रणवीर सिंह और कबीर खान की फिल्म ‘83’ से एंट्री की, जिसमें उन्होंने अम्मी विर्क की किरदार की मंगेतर ‘सिमरन’ का रोल निभाया. इसके अलावा उन्होंने अर्जुन रामपाल और मनव कौल की लीगल थ्रिलर ‘नेल पॉलिश’ में चारु रैना का किरदार किया. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

समरीन म्यूजिक वीडियोज में भी काफी पॉपुलर हैं. बादशाह, गुरु रंधावा और मनींदर बुट्टार जैसे सिंगर्स के पॉपुलर सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं. वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं, जहां अपनी वर्क और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

गुरुवार यानी 16 अप्रैल 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान समरीन को अर्शदीप का सपोर्ट करने पहुंची देखा गया. मैच जीतने के बाद पैपराजी ने उन्हें स्टेडियम के बाहर इंतजार करते कैद किया. फैंस उन्हें अर्शदीप की ‘लकी चार्म’ बता रहे हैं. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

समरीन का नाम पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी से भी जोड़ा गया था. दोनों काफी समय तक अच्छे दोस्त माने जाते थे. 2022 में उन्होंने अवतार: द वे ऑफ वॉटर की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ पोज भी दिए थे. बाद में दोनों ने फोटोज शेयर करना बंद कर दिया. समरीन ने क्लैरिफाई करते हुए कहा था कि पर्सनल कारणों से वे अब फ्रेंड्स नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान रखते हैं. फोटो साभार-@samreenkaur__/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *