Tuesday, 21 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Aishwary Rai and Ajay Devgn Movies: ऐश्वर्या राय ने सुपरस्टार संग दी 3 फिल्में, 1 ने छापे थे लागत से 3 गुना नोट, 1-2 नहीं, जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड


Last Updated:

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय ने अपने लंबे करियर के दौरान कई सुपरहिट और ब्सॉकबस्टर फिल्में दी हैं. मणिरत्नम की फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या ने शाहरुख, सलमान संग कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन आज उस सुपरस्टार की बात करेंगे जिसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लॉकबस्टर नहीं बल्कि ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी.

नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय का नाम लेने से सबसे पहले जहन में सलमान खान और शाहरुख खान का नाम आता है. सलमान और शाहरुख के साथ ऐश्वर्या की कई फिल्में है, लेकिन अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस ने एक ऐसी फिल्म दी थी जिसका आजतक क्रेज कम नहीं हुआ है.

ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की जोड़ी को सबसे पहले आपने हम दिल दे चुके सनम में देखा था. इस फिल्म में अजय और ऐश्वर्या ने पति-पत्नी का रोल अदा किया था. अजय ऐसे पति के किरदार में नजर आए थे जो अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने की ठान लेता है.

‘हम दिल दे चुके सनम’ बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों में शामिल है. बॉलीवुड के इतिहास में इस टॉपिक पर न कोई फिल्म बनी और शायद ही कभी बने. संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ में उनके ग्रैंड विजन की झलक मिलती है. फिल्म के कॉस्ट्यूम से लेकर, सेट तक सबकुछ भव्य था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म में ऐश्वर्या और अजय देवगन के साथ सलमान खान ने भी लीड रोल अदा किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय इस किरदार के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थे. दरअसल, इस वक्त अजय देवगन की इमेज एक्शन हीरो वाली थी. वो अक्सर फिल्मों में एक्शन करते दिखते थे. ऐसे में मेकर्स असमंजस में थे कि आखिर ये एक्शन कैसे करेंगे.

भंसाली ने पहले ये रोल अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त और अनिल कपूर को ऑफर किया था. लेकिन कोई भी सुपरस्टार इस किरदार को अदा करने के लिए तैयार नहीं था. आखिरकार ये रोल अजय देवनग के खाते में आया.

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ 16 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी और फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये की कमाई की थी. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी मूवी ने बॉक्स-ऑफिस पर लागत से 3 गुना कमाई कर डाली थी. साथ ही फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी.

इस फिल्म को बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट ऑर्ट डायरेक्शन, बेस्ट सिनेमाटोग्राफी, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. ऐश्वर्या और अजय देवगन की फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी.

इसके अलावा इस जोड़ी ने रेनकोट में काम किया था. फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय पुराने प्रेमियों के किरदार में हैं, जो सालों बाद मिलते हैं. पूरी फिल्म लगभग एक ही कमरे में घटती है, जहां दोनों अपने-अपने संघर्ष छुपाकर एक-दूसरे के सामने खुश होने का दिखावा करते हैं. ऋतुपर्णा घोष द्वारा निर्देशित फिल्म कमर्शियल सक्सेस नहीं थी, लेकिन इसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था.

इसके अलावा ऐश्वर्या और अजय देवगन ने खाकी में स्क्रीन शेयर किया था. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार भी अहम रोल में थे. अजय देवगन ने नेगेटिव किरदार अदा किया था और ऐश्वर्या राय रहस्यमयी महिला के रोल में नजर आई थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *