Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म कौन सी है? इस सवाल का जवाब सुनकर आप चौंक सकते हैं. आमतौर पर लोग शोले या दंगल का नाम लेते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. महंगाई के हिसाब से जब फिल्मों की कमाई को आंका गया तो 66 साल पुरानी एक क्लासिक आज भी सबसे आगे खड़ी नजर आती है. उस दौर में कम टिकट कीमतों के बावजूद इस फिल्म ने जो कमाल किया, वह आज के बड़े-बड़े ब्लॉकबस्टर्स भी नहीं दोहरा पाए.
नई दिल्ली. जब भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की बात होती है तो दंगल, शोले, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के नाम जेहन में आते हैं. लेकिन जब कमाई को महंगाई के हिसाब से तौला जाता है तो कहानी पूरी तरह बदल जाती है. क्या आप जानते हैं कि महंगाई के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म कौन सी है? किसी भी फिल्म को सबसे बड़ी हिट बनाने का खिताब सिर्फ कलेक्शन से तय नहीं होता. इसके पीछे कई फैक्टर्स काम करते हैं. लोग ऐसा मानते हैं, लेकिन ये 100 टका सही नहीं है. करीब 66 साल पहले आई एक क्लासिक फिल्म आज भी इस रेस में नंबर 1 बनी हुई है. उस दौर में कम टिकट कीमतों के बावजूद इस फिल्म ने इतनी बड़ी कमाई और जबरदस्त फुटफॉल हासिल किया कि आज की कई बड़ी फिल्में भी उसके आसपास नहीं पहुंच पाईं. यही वजह है कि वक्त बदलने के बावजूद इसका दबदबा अब भी कायम है. मजेदार बात ये है धुरंधर 1 और धुरंधर 2 ने मिलकर जितना कमाया ये आज के हिसाब से इसकी कमाई उससे ज्यादा है.
इन्फ्लेशन के हिसाब से टॉप फिल्मों की बात करें तो इसमें दंगल, बाहुबली, डिस्को डांसर, हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे जैसी फिल्में शामिल हैं. समय के साथ-साथ टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे अलग-अलग दौर की फिल्मों की कमाई की तुलना करना आसान नहीं हुआ और इन्फ्लेशन के हिसाब से वो बदलती गई.
अगर मौजूदा आंकड़ों की बात करें तो दंगल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म मानी जाती है. 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें चीन और हांगकांग से आई कमाई का बड़ा योगदान था. अगर इस कमाई को 2026 के हिसाब से एडजस्ट किया जाए, तो यह आंकड़ा करीब 2850 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. इसके बावजूद यह फिल्म तीसरे नंबर पर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले को भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में गिना जाता है. 51 साल पहले रिलीज हुई रमेश सिप्पी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त करिश्मा किया. फिल्म ने उस दौर में 30 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन महंगाई के हिसाब से देखें तो आज इसकी वैल्यू करीब 3000 करोड़ रुपये होती है. ये इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है.
पहले नंबर की बात करें तो ये वो क्लासिक फिल्म है, जिसको देखने के लिए उस दौर में सिनेमाघरों के बाहर लाइन लग जाया करती थी. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोले और दंगल को पछाड़ते हुए के. आसिफ की अमर कृति ‘मुगल-ए-आजम’ ने बाजी मारी. 1960 में रिलीज हुई इस ऐतिहासिक फिल्म ने उस समय करीब 11-15 करोड़ का बिजनेस किया था, जो उस दौर के हिसाब से बहुत बड़ी रकम थी. जब इसकी कमाई को 2026 के हिसाब से एडजस्ट किया गया तो यह आंकड़ा करीब 3900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
खास बात यह है कि ‘मुगल-ए-आजम’ ने अपने रनटाइम में 10 करोड़ से अधिक टिकट बेचे, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए रिकॉर्ड है. इस लिहाज से यह ‘शोले’ से भी आगे है, जिसने 9 करोड़ टिकट बेचे थे. इन्फ्लेशन के हिसाब से टॉप फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ है, जिसकी एडजस्टेड कमाई 2320 करोड़ है, जबकि पांचवें स्थान पर नर्गिस दत्त की क्लासिक ‘मदर इंडिया’ 2260 करोड़ रुपये के साथ है.
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की 1994 में ‘हम आपके हैं कौन’ ने 128 करोड़ की कमाई की थी आज की महंगाई के हिसाब से देखे तो ये आंकड़ा 2230 करोड़ रुपये पहुंचता है. 1995 में शाहरुख-काजोल की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 107 करोड़ी फिल्म बनी , आज जिसकी कीमत 2120 करोड़ रुपये. 1951 में आई राज कपूर की फिल्म आवारा ने 6.5 करोड़ की कमाई थी. आज के दौर में फिल्म आती तो ये 2070 करोड़ का बिजनेस हुआ.
‘पुष्पा 2’ साल 2024 में रिलीज हुई, जिसने 1742 करोड़ रुपये का एक्चुअल कलेक्शन किया और एडजस्टेड कमाई 1800 करोड़ के साथ यह टॉप-10 में आ गई है. दसवें स्थान पर मिथुन चक्रवर्ती की ‘डिस्को डांसर’ है, जिसकी 90% से अधिक कमाई पूर्व सोवियत संघ से हुई थी.फिल्म ने 100 करोड़ का कारोबार किया था. आज के हिसाब से देखे तो फिल्म की एडजस्टेड कमाई 1770 करोड़ हुई.
Leave a Reply