Last Updated:
फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के रिलीज में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और इसी बीच सनी देओल ने अपने किरदार ‘फतेह सिंह कलेर’ से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी देओल के लुक, एक्शन और शूटिंग के पीछे की मेहनत की झलक देखने को मिलती है. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उससे पहले यह वीडियो दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है.
दिल जीत लेगा वीडियो नई दिल्ली. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के रिलीज में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और पूरी टीम जमकर प्रमोशन में जुटी हुई है.
वायरल हो रहा वीडियो
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनका मेकअप किया जा रहा है और उन्हें पगड़ी पहनाई जा रही है. वीडियो में सनी देओल एक्शन मोड में भी नजर आते हैं, जहां वे बंदूक के साथ दुश्मनों से लड़ते दिखते हैं. इन सीन से साफ पता चलता है कि फिल्म के एक्शन सीन को शूट करने में मेकर्स ने कितनी मेहनत की है.
भावुक वीडियो देख फैंस हैरान
खास बात यह है कि सनी देओल सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे, बल्कि कई सीन में वे डायरेक्शन देते हुए भी नजर आते हैं. शूटिंग खत्म होने के बाद वह टीम के सामने एक इमोशनल स्पीच भी देते हैं. यह वीडियो काफी भावुक और खास है.
View this post on Instagram
Leave a Reply