7 दिन पहलेलेखक: गौरव तिवारी
- कॉपी लिंक

कई बार ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक नींद टूट जाती है। स्लीप एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे एक कारण कोल्ड फीट भी हो सकता है। कोल्ड फीट यानी पैरों का अचानक बहुत ठंडा हो जाना।
सर्दियों के मौसम में कोल्ड फीट से बचने का सबसे आसान तरीका है, रात में मोजे पहनकर सोना। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये हेल्दी प्रैक्टिस है? क्या मोजा पहनकर सोने का कोई साइड इफेक्ट भी हो सकता है?
इन्हीं सवालों का जवाब जानेंगे आज जरूरत की खबर में। साथ ही जानेंगे कि-
- क्या मोजे पहनकर सोने से कोई समस्या हो सकती है?
- किन लोगों को मोजे पहनकर नहीं सोना चाहिए?
- क्या पैरों को गर्म रखने का कोई और तरीका है?
एक्सपर्ट- डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
सवाल- क्या रात में कोल्ड फीट से बचने के लिए मोजा पहनकर सोना सही है? साइंस इस बारे में क्या कहता है?
जवाब- हां, रात में कोल्ड फीट से बचने के लिए मोजे पहन सकते हैं। इससे पैर गर्म रहते हैं और रात में बार-बार नींद भी नहीं खुलती है।
- नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, पैर गर्म रहने से नींद जल्दी आती है। इसका मतलब है कि अगर आप मोजे पहनकर लेटे हैं तो नींद जल्दी आएगी।
- इसका साइंस ये है कि मोजा पहनने से पैर गर्म रहते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स फैलती हैं। इस प्रक्रिया को वेसोडिलेशन कहते हैं। इससे शरीर आराम के मोड में चला जाता है और नींद आ जाती है।
- वहीं, जब पैर ठंडे होते हैं तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे शरीर को आराम और नींद का सही संकेत नहीं मिल पाता है।
सवाल- मोजा पहनना बॉडी की हीट साइकल को कैसे प्रभावित करता है?
जवाब- नींद के दौरान शरीर का कोर टेम्प्रेचर यानी अंदरूनी तापमान धीरे-धीरे कम होता है। यह प्रक्रिया अच्छी नींद के लिए जरूरी है।
अगर पैर ठंडे होते हैं तो शरीर को लगता है कि बाहर के वातावरण का तापमान कम हो रहा है। इसलिए शरीर अपनी गर्मी बचाने के लिए इसे अंदर की तरफ खींचने लगता है, जिसके कारण बॉडी का कोर टेम्परेचर कम नहीं हो पाता है।

सवाल- क्या मोजा पहनकर सोने से वाकई जल्दी नींद आती है?
जवाब- नेशनल स्लीप फाउंडेशन और कुछ अन्य रिसर्च के मुताबिक, मोजा पहनकर सोने से कुछ लोगों को जल्दी नींद आ सकती है।
- दरअसल पैर गर्म होने से ब्रेन को आराम और नींद का सिग्नल मिलता है।
- पैर गर्म होने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है।
- इसलिए मोजा पहनकर सोने से औसतन 10-15 मिनट पहले नींद आ जाती है।
- हालांकि, हर व्यक्ति पर एक जैसा असर नहीं होता है।
- कोल्ड फीट वाले लोगों के लिए यह तरीका कारगर साबित हो सकता है।
सवाल- अच्छी नींद के अलावा मोजा पहनकर सोने के और क्या फायदे हैं?
जवाब- बॉडी को गर्म रखने के अलावा मोजे पहनकर सोने के कुछ और फायदे भी हैं–
- हॉटफ्लैशेज- पेरीमीनोपॉज से गुजर रही महिलाओं के लिए ये फायदेमंद है। मोजा पहनने से बॉडी का कोर टेंपरेचर कम रहता है और हॉट फ्लैशेज नहीं होते।
- क्रैक्ड हील्स- मोजा पहनकर सोने से क्रैक्ड हील्स रिपेयर होती हैं।
- रेनॉल्ड्स अटैक- मोजा पहनकर सोने से पैर गर्म रहते हैं और रेनॉल्ड्स अटैक के चांस कम हो जाते हैं। (जिन लोगों को रेनॉल्ड्स डिजीज होती है, ठंड या तनाव से उनके हाथ-पैर की उंगलियों में ब्लड फ्लो अचानक कम हो जाता है।)
सवाल- पैर गर्म रहने से ब्रेन को क्या मैसेज मिलता है?
जवाब- पैर गर्म रहने पर ब्रेन को यह मैसेज मिलता है कि शरीर सुरक्षित है और आराम की स्थिति में है। इससे ब्रेन को यह भी संकेत मिलता है कि अब पूरी तरह एक्टिव रहने की जरूरत नहीं है और नींद की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
- यह मैसेज स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन रिलीज को भी सपोर्ट करता है।
- आसान शब्दों में समझिए कि पैर गर्म होने से ब्रेन को नींद का संकेत मिलता है।
सवाल- जिनके पैर ठंडे रहते हैं, उन्हें इससे क्या फायदा हो सकता है?
जवाब- कुछ लोगों के पैर अक्सर ठंडे बने रहते हैं, उन्हें सर्दियों में ज्यादा समस्या होती है। इससे नींद भी प्रभावित होती है।

इन सभी लोगों को मोजा पहनकर सोने से फायदा हो सकता है। इनकी स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है।
सवाल- क्या मोजे पहनकर सोने से फटी एड़ियां मुलायम होती हैं?
जवाब- हां, सही तरीके से मोजा पहनने से फटी एड़ियों में आराम मिल सकता है।
- अगर सोने से पहले पैरों पर मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाया जाए और फिर कॉटन के मोजे पहने जाएं, तो पैरों में नमी बनी रह जाती है।
- इससे त्वचा को रिपेयर होने का समय मिलता है और एड़ियां धीरे-धीरे मुलायम होती हैं।
- हालांकि, मोजे साफ और ढीले होने चाहिए। गंदे या टाइट मोजे पहनने से स्किन इरिटेशन या फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
सवाल- क्या यह आदत हर मौसम में और हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है?
जवाब- नहीं, मोजा पहनकर सोना हर मौसम और हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है।
- सर्दियों में या एसी वाले कमरे में यह आदत ज्यादा फायदेमंद होती है।
- गर्म और उमस भरे मौसम में मोजा पहनने से पसीना आ सकता है, जिससे नींद खराब हो सकती है।
- जिन लोगों को रात में ज्यादा गर्मी लगती है, उनके लिए यह आदत नुकसानदेह हो सकती है।
- इसलिए यह एक पर्सनल चॉइस है। अगर मोजा पहनने से आराम और अच्छी नींद मिलती है, तभी इसे अपनाना चाहिए।
सवाल- किन लोगों को मोजे पहनकर सोने से नुकसान हो सकता है?
जवाब- इन लोगों को मोजा पहनकर सोने से समस्या हो सकती है।

सवाल- क्या बहुत टाइट या सिंथेटिक मोजे पहनने से इन्फेक्शन हो सकता है?
जवाब- हां, बहुत टाइट या सिंथेटिक मोजे पहनने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
- सिंथेटिक फैब्रिक हवा नहीं पास होने देता, जिससे पसीना फंस जाता है।
- नमी और गर्मी बैक्टीरिया व फंगस पनपने के लिए सही माहौल बनाती है।
- वहीं, टाइट मोजे ब्लड फ्लो को भी प्रभावित कर सकते हैं।
- इसलिए सोते समय हमेशा ढीले, साफ, कॉटन या ऊन के मोजे पहनने की सलाह दी जाती है, ताकि पैर सूखे और सुरक्षित रहें।
सवाल- मोजे पहनने के अलावा पैरों को गर्म रखने का और क्या तरीका है?
जवाब- अगर मोजा पहनना पसंद नहीं है तो पैरों को गर्म रखने के दूसरे तरीके भी हैं।
- सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोना या फुट बाथ लेना फायदेमंद हो सकता है।
- हल्की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- कंबल के अंदर पैर पूरी तरह ढककर रखना भी मदद करता है।
- कुछ लोग सोने से पहले गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें सावधानी जरूरी है।
- इन सभी तरीकों से भी पैर गर्म रहते हैं और नींद में सुधार हो सकता है।
………………
ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- प्रोटीन शेक पीने से लड़के की मौत:जानें प्रोटीन क्या है, शरीर के लिए कितना जरूरी, प्रोटीन सप्लीमेंट लेना क्यों खतरनाक

हाल ही में उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक 19 साल के लड़के की प्रोटीन शेक पीने से मौत हो गई। शेक पीने के बाद लड़के के लंग्स ने काम करना बंद कर दिया। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हुई और मौत हो गई। आगे पढ़िए…
Leave a Reply