Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bhooth Bangla Cast Salary: ‘भूत बंगला’ में लगाए 120 करोड़, मगर तब्बू को दिए सिर्फ 2 करोड़! चौंका देगी अक्षय कुमार की सैलरी


Last Updated:

अगर आपको अक्षय कुमार की ‘भूलभुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो आपको ‘भूत बंगला’ भी पसंद आएगी जिसका कल 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू है. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के जरिये अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 14 साल बाद साथ आ रही है, इसलिए दर्शक वाकई में पुराने मैजिक की उम्मीद कर रहे हैं. ट्रेलर भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा है.

नई दिल्ली: दर्शकों की हॉरर कॉमेडी में बढ़ती रुचि को देखते हुए ‘भूत बंगला’ से काफी उम्मीदे हैं. स्टारकास्ट ने भी मूवी में अपना बेस्ट देने के लिए अच्छी-खासी फीस चार्ज की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार लीड रोल के लिए 18 करोड़ रुपये ले रहे हैं. फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स के तौर पर उनका फिल्म प्रॉफिट में 70 फीसदी शेयर है, जबकि बाकी 30 फीसदी शेयर प्रोड्यूसर एकता कपूर का है. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय कुमार के अलावा तब्बू फिल्म की बड़ी स्टार हैं. फिल्म में उनकी मौजूदगी भर से कहानी में वजन आ जाता है, लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे, उन्होंने खास रोल के लिए सिर्फ 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

बॉलीवुड की उभरती हुई हीरोइन वामिका गब्बी भी ‘भूत बंगला’ में खास रोल निभा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने किरदार के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव भी कहानी का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने अपने दिलचस्प रोल के लिए 75-80 लाख रुपये चार्ज किए हैं. ‘भूत बंगला’ में परेश रावल का भी अहम रोल है. फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर शेयर करके दर्शकों को चेताते हुए लिखा था, ‘यहां न तो लोग सामान्य हैं और ऊपर से बंगला भी पैरानॉर्मल है. अपने जोखिम में आएं.’ उम्मीद है कि फिल्म की कहानी हंसाने के साथ-साथ डराने में भी कामयाब होगी. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म के ट्रेलर से कहानी का पता चलता है, जिसमें अक्षय कुमार मंगलपुर के शापित हवेली में शादी करने पर जोर देता है, जहां सालों से वधुसुर नाम की काली रूह मंडराती है. सभी किरदार जहां प्रियदर्शन के विजन पर फिट बैठते हैं, मगर तब्बू, इंसानी दुनिया और भूतों की दुनिया के बीच एक कड़ी की तरह लगी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

‘भूत बंगला’ 15 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह सिनेमाघरों में जल्दी दस्तक दे रही है. फिल्म में दिवंगत स्टार असरानी का भी खास रोल है. दर्शक उन्हें आखिरी बार सिनेमाघरों में देखेंगे. (फोटो साभार: IMDb)

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार पिछली बार 2010 की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ के लिए साथ आए थे. भूत बंगला को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *