Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood News in Hindi Today: इतिहास रचने के लिए करीब ‘धुरंधर 2’, लता मंगेशकर-आशा भोसले के नाम पर बनेगा बड़ा हॉस्पिटल


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ऐतिहासिक सफर जारी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 1100 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच चुकी है. 26वें दिन 5.20 करोड़ की कमाई के सा…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: इतिहास रचने के लिए करीब 'धुरंधर 2'Zoom

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही धुरंधर 2 फिल्म की रफ्तार.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफर तय कर रही है. अब यह फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दबदबा बरकरार है और पांचवें हफ्ते भी हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही है. भारत में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें सोमवार को फिल्म ने करीब 5.20 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई है. इसके बावजूद, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ तक जा पहुंचा है.

मंगेशकर परिवार अब नई मिसाल पेश करने जा रहा है. दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी दोनों बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने का ऐलान किया है.

हृदयनाथ ने बताया कि इस नेक काम के लिए एक बड़ी जमीन ले ली गई है और वह इसे विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना चाहते हैं. इस हॉस्पिटल का नाम लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज या फिर लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान रखा जा सकता है.

चौथे दिन धड़ाम हुई अदिवी शेष-मुणाल ठाकुर की ‘डकैत’, सिर्फ इतने करोड़ का हुआ बिजनेस

अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म डकैत ने घरेलू बाजार में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शुक्रवार को 6.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. सोमवार को फिल्म ने 2.70 करोड़ बटोरे, जिससे इसका कुल कलेक्शन 22.50 करोड़ हो गया है. खास बात यह है कि हिंदी के मुकाबले फिल्म का तेलुगु वर्जन ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

दादी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के बाद छलका जनाई का दर्द, कहा- गुड बॉय माय लव

सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जहां उनकी पोती जनाई भोसले अपने आंसू नहीं रोक पाईं. अंतिम संस्कार के बाद जनाई ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है. दादी की पुरानी तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि इस दुख की घड़ी में उनके पास शब्द कम पड़ रहे हैं. जनाई ने आशा ताई को अपनी जिंदगी का प्यार बताते हुए उन्हें भावुक विदाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ.’

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद समय रैना ने अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ की दिखाई झलक, फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया

रणवीर अल्लाहबादिया ने बीते रविवार को आईपीएल मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ नजर आकर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी. जैसे ही रणवीर का यह वीडियो वायरल हुआ, कॉमेडियन समय रैना ने भी अपने ही अंदाज में गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर दी. दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक फैन ने जब समय से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपने करीबी दोस्त और द हैबिटेट कॉमेडी क्लब के मालिक बलराज घई के साथ एक मजेदार सेल्फी पोस्ट कर दी. समय ने मजाकिया लहजे में बलराज को ही अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया. समय के इस मजाकिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

‘वो अपने बारे में भी नहीं सोचते हैं’, अनुराग कश्यप को लेकर क्या बोले पीयूष मिश्रा?

दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की जोड़ी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी क्लासिक फिल्म दी है, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. हाल ही में पीयूष मिश्रा ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप को लेकर अपनी बेबाक राय रखी, जब उनसे इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने तुरंत इम्तियाज का नाम लिया. पीयूष ने कहा, ‘इम्तियाज अली के साथ काम करके बहुत सुकून मिलता है. अनुराग भी अच्छा काम करते हैं, लेकिन वह बेवजह बहुत ज्यादा बोलते हैं. वह खुद का ही नुकसान करते हैं. इंसान को या तो अपना भला करना चाहिए या दूसरे का, लेकिन अनुराग तो अपने बारे में भी नहीं सोचते. यही उनकी सबसे बड़ी दिक्कत है.’

‘जन नायकन’ लीक मामले में एडिटर्स को मिली क्लीन चिट, एसोसिएशन प्रेसिडेंट ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

फिल्म जन नायकन के लीक मामले में द साउथ इंडियन फिल्म एडिटर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट गोपी और FEFSI के अध्यक्ष आरके सेलवामणि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संपादकों का बचाव किया है. चेन्नई में आयोजित इस बैठक में गोपी ने साफ किया कि आंतरिक जांच में किसी भी एडिटर की भूमिका सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि एडिटर्स कभी ऐसा काम नहीं करेंगे. हालांकि, ऑनलाइन लीक हुए वीडियो एडिट कॉपी लग रहे हैं, जिससे फिल्म के संपादक प्रदीप पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन गोपी ने बिना सबूत आरोप न लगाने की अपील की है. मामले में अब तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

‘भूत बंगला’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म को मिला यूए 16+ सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में आए इसके ट्रेलर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. अब खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ मामूली बदलावों के साथ यूए 16+ सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दे दी है. 2 अप्रैल को सेंसर बोर्ड के पास भेजी गई इस फिल्म के कुछ सीन्स और शब्दों पर कैंची चली है. बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल हुए एक आपत्तिजनक शब्द को हटाने का निर्देश दिया था. इन बदलावों के बाद फिल्म की लंबाई अब 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गई है, जो मूल कॉपी से करीब 10 मिनट कम है. अक्षय के फैंस अब बड़े पर्दे पर इस हॉरर-कॉमेडी का लुत्फ उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *