Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

News18 Showsha Reel Awards 2026: अनीत पड्डा और अहान पांडे का रहा जलवा, देखें पूरी विनर लिस्ट


Last Updated:

Showsha Reel Awards 2026: भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, ‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’, सितारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. मनीष पॉल और मिनी माथुर की मेजबानी में सजी इस शाम में अनन्या पांडे और अहान पांडे ने अपनी शानदार जीत से महफिल लूट ली. जहां ‘होमबाउंड’ को बेस्ट फिल्म और विशाल जेथवा को बेस्ट एक्टर चुना गया, वहीं सानिया मल्होत्रा ने जूरी का दिल जीता. माधुरी दीक्षित और मनोज बाजपेयी ने ओटीटी श्रेणी में अपनी धाक जमाई, जबकि आशा पारेख और फरीदा जलाल को ‘रील लीजेंड’ सम्मान से नवाजा गया.

Showsha Reel Awards 2026: अनन्या पांडे और अहान पांडे का रहा जलवाZoom

अहान पांडे बने स्टार ऑफ द ईयर.

नई दिल्ली. मनोरंजन जगत की सबसे ग्लैमरस शाम ‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’ का शानदार समापन हो गया. मनीष पॉल की मस्ती और मिनी माथुर की शालीन मेजबानी के बीच इस रात ने भारतीय सिनेमा और ओटीटी के उन सितारों को सम्मानित किया, जिन्होंने 2025 में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. इस शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट अनन्या पांडे, अहान पांडे और फिल्म ‘होमबाउंड’ की बड़ी जीत रही.

‘होमबाउंड’ और ‘ब्लैक वारंट’ का दबदबा
फिल्म ‘होमबाउंड’ इस साल की सबसे सफल फिल्म साबित हुई, जिसने ‘बेस्ट फिल्म’ का जूरी अवॉर्ड जीता. इसी फिल्म के लिए विशाल जेथवा को ‘बेस्ट एक्टर (मेल)’ और इशान खट्टर को ‘बेस्ट एक्टर (पॉपुलर च्वाइस)’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. ओटीटी की दुनिया में ‘ब्लैक वारंट’ को ‘बेस्ट वेब सीरीज’ चुना गया.

यहां देखें पूरी विनर लिस्ट

  1. स्टार ऑफ द ईयर (मेल)- अहान पांडे (सैयारा)
  2. स्टार ऑफ द ईयर (फीमेल)- अनीत पड्डा (सैयारा)
  3. बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर च्वाइस): मोहित सूरी (सैयारा)
  4. बेस्ट एक्टर (फीमेल, पॉपुलर च्वाइस): यामी गौतम (हक)
  5. रील आइकन: शबाना आजमी
  6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल, पॉपुलर च्वाइस): विनीत कुमार सिंह (छावा/निशांची)
  7. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल, पॉपुलर च्वाइस): सहिबा चड्ढा (हक), सौम्या टंडन (धुरंधर)
  8. ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (पॉपुलर च्वाइस): सिद्धार्थ चतुर्वेदी (धड़क 2)
  9. बेस्ट फिल्म (पॉपुलर च्वाइस): धुरंधर
  10. ओटीटी स्टार ऑफ द ईयर- वेब सीरीज: सुरवीन चावला
  11. बेस्ट एक्टर- वेब सीरीज (मेल)- जूरी: मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन सीजन 3)
  12. बेस्ट एक्टर (मेल) पॉपुलर च्वाइस- इशान खट्टर (होमबाउंड)
  13. आउटस्टेंडिंग परफॉर्मेंस (पॉपुलर च्वाइस)- अनन्या पांडे (केसरी चैप्टर-2)
  14. बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए कॉमिक रोल (पॉपुलर च्वाइस)- पंकज त्रिपाठी (मेट्रो इन दिनों)
  15. बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए निगेटिव रोल (पॉपुलर च्वाइस)- सौरव सचदेवा (धड़क 2)
  16. एक्सट्रा ऑर्डिनरी ऑफ द ईयर (पॉपुलर च्वाइस)- राकेश बेदी (धुरंधर)
  17. बेस्ट म्यूजिक (पॉपुलर च्वाइस)- टीम सैयारा
  18. रील आइकन- अनुपम खेर
  19. बेस्ट इनसेंबल कास्ट (वेब सीरीज)- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
  20. बेस्ट एक्टर (मेल)- वेब सीरीज: जहान कपूर (ब्लैक वारंट)
  21. बेस्ट डायरेक्टर- वेब सीरीज: राज एंड डीके (द फैमिली मैन सीजन 3)
  22. बेस्ट वेब सीरीज- ब्लैक वारंट
  23. बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर- वेब सीरीज का अवॉर्ड नंदनी श्रीकेंत और करण माली को मिला.
  24. फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए विशाल जेथवा को मिला बेस्ट एक्टर (मेल) अवॉर्ड.
  25. शिल्पा राव को गाना ‘उल जुलूल इश्क’ के बेस्ट सिंगर (फीमेल) पॉपुलर च्वाइस का अवॉर्ड दिया गया.
  26. फहीम अब्दुल्ला को गाना ‘सैयारा’ के लिए और संचेत टंडन को गाना ‘हमसफर’ बेस्ट सिंगर (मेल) पॉपुलर च्वाइस का अवॉर्ड दिया गया.
  27. सानिया मल्होत्रा को उनकी फिल्म ‘मिसेज’ (Mrs.) के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल)- जूरी अवॉर्ड से नवाजा गया.
  28. भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की आइकन और ‘जुबली गर्ल’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को ‘रील लीजेंड अवॉर्ड’ से नवाजा गया है.
  29. भारतीय सिनेमा में दशकों तक अपनी ममतामयी मुस्कान और बेमिसाल अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल को ‘रील लीजेंड अवॉर्ड’ (Reel Legend Award) से सम्मानित किया गया है.
  30. चर्चित वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ के लिए माधुरी दीक्षित को ‘बेस्ट एक्टर- वेब सीरीज (फीमेल)’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है.
  31. चर्चित वेब सीरीज ‘द बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी जबरदस्त और यादगार परफॉर्मेंस के लिए मोना सिंह को ‘बेस्ट एक्टर- वेब सीरीज (फीमेल)- जूरी’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है.
  32. फिल्म ‘निशांची’ में अपने दमदार और प्रभावशाली अभिनय के लिए ऐश्वर्य ठाकरे को ‘बेस्ट डेब्यू (मेल)’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है.
  33. फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए शुभांगी दत्त को ‘बेस्ट डेब्यू (फीमेल)’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है.
  34. फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है.
  35. इसी क्रम में फिल्म ‘हक’ के लिए मशहूर निर्देशक और क्रिएटर सुपर्ण एस वर्मा को ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया है.
  36. फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए नीरज घेवान को ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
  37. फिल्म ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए रीमा कागती को ‘बेस्ट डायरेक्टर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है. मालेगांव के सिनेमाई जुनून को बड़े पर्दे पर बेहद संवेदनशीलता और बारीकी से उतारने के लिए रीमा की इस उपलब्धि ने महफिल में चार चांद लगा दिए हैं.
  38. इस साल का चयन बेहद खास है, क्योंकि विजेताओं को चुनने की जिम्मेदारी भारतीय सिनेमा के उन दिग्गजों पर है जिन्होंने खुद कला के नए मानक स्थापित किए हैं. ज्यूरी पैनल में महान फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन, प्रतिभाशाली अश्विनी अय्यर तिवारी, अभिनय के गुरु सौरभ सचदेवा, दिग्गज अभिनेत्री तन्वी आजमी और अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली महिमा चौधरी शामिल हैं.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *