Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘जन नायकन’ लीक कांड पर पुलिस का एक्शन, मास्टरमाइंड के साथ दबोचे 3 लोग, रील चोरी का आरोप


Last Updated:

तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर लीक होने के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर है, जिसने एडिटिंग स्टूडियो से फिल्म का डेटा चोरी करके इसे ऑनलाइन लीक किया था. पुलिस ने जनता को चेतावनी दी है कि पाइरेटेड कॉन्टेंट शेयर करना संगीन जुर्म है. फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

'जन नायकन' लीक कांड पर पुलिस का एक्शन, मास्टरमाइंड के साथ दबोचे 3 लोगZoom

लोगों को फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार है.

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर लीक होने के मामले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी, लेकिन अब तमिलनाडु की स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन और लोगों को धर दबोचा है, जिससे इस केस में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. ताज्जुब की बात यह है कि जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसे किसी बाहर वाले ने नहीं बल्कि इंडस्ट्री के ही एक शख्स ने धोखा देकर लीक किया. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर है, जो किसी दूसरी फिल्म के काम से एडिटिंग स्टूडियो गया था. वहां उसने मौका पाकर बिना किसी परमिशन के ‘जन नायकन’ की रील्स तक पहुंच बनाई और डेटा चोरी कर लिया. इसके बाद उसने इसे फिल्म की शक्ल देकर अपने साथियों के साथ ऑनलाइन फैला दिया, जिससे देखते ही देखते फिल्म की पाइरेटेड कॉपी हर तरफ वायरल हो गई.

पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम विंग ने इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए डिजिटल सबूतों और हाई-टेक तकनीकी जांच का सहारा लिया. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि डिजिटल पाइरेसी कोई छोटा-मोटा मजाक नहीं बल्कि एक संगीन जुर्म है. अगर कोई भी व्यक्ति पाइरेटेड कॉन्टेंट को डाउनलोड करता है, उसे ऑनलाइन स्ट्रीम करता है या सोशल मीडिया पर दूसरों के साथ शेयर करता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. पुलिस ने जनता से यह भी अपील की है कि फिल्म इंडस्ट्री को बचाने के लिए वे पाइरेसी को बढ़ावा न दें और अगर कहीं भी कोई संदिग्ध लिंक या वीडियो दिखे, तो तुरंत साइबर सेल को इसकी जानकारी दें ताकि ऐसी चोरी को रोका जा सके और फिल्म बनाने वालों की मेहनत बर्बाद न हो.

फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें
डायरेक्टर एच. विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े अहम भूमिका में हैं और इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं. यही वजह है कि फिल्म के इस तरह लीक होने पर केवल विजय के फैंस ही नहीं बल्कि कमल हासन, चिरंजीवी, और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े सितारों ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने एकजुट होकर इस घटना की निंदा की थी और मांग की थी कि दोषियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बन जाए. फिलहाल, मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने से मेकर्स ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि फिल्म जगत के लिए पाइरेसी एक बड़ा दीमक बनी हुई है. थलापति विजय के फैंस भी इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की तारीफ कर रहे हैं और सिनेमाघरों में ही फिल्म देखने का संकल्प ले रहे हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *