Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

हैंडसम हंक हीरो पर 80 करोड़ का लगा दांव, फिल्म रिलीज होते ही थिएटर्स में पसरा सन्नाटा, बॉक्स ऑफिस पर हो गई थी ढेर


Last Updated:

बॉलीवुड के हैंडसम हंक के लिए साल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. मेकर्स ने 80 करोड़ रुपये का भारी-भरकम दांव खेला था. अत्याधुनिक तकनीक और हॉलीवुड स्तर के एक्शन के बावजूद रिलीज होते ही दर्शकों ने फिल्म से पूरी तरह मुंह फेर लिया. वीएफएक्स और सुपर सोल्जर जैसे अनूठे कॉन्सेप्ट के शोर के बीच उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन हकीकत में यह अपनी लागत निकालने के लिए भी तरस गई और बुरी तरह ढेर हो गई

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी एक्शन और मस्कुलर बॉडी की बात होती है, तो सबसे पहला नाम जॉन अब्राहम का आता है,अपनी जबरदस्त फिजीक और दमदार एक्शन के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है. लेकिन कई बार बड़े बजट और बेहतरीन विजुअल्स भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाते. जॉन की फिल्म अटैक: पार्ट 1 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका हश्र काफी बुरा रहा.

जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक को लेकर काफी उम्मीदें थीं. इसे भारत की पहली सुपर सोल्जर फिल्म के रूप में प्रमोट किया गया था. फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया गया, जो कि इसके वीएफएक्स वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस को देखते हुए जायज भी लग रहा था. हालांकि, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों का वैसा साथ नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी. (फोटो साभार: IMDb)

रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म की कमाई सुस्त रही. क्रिटिक्स ने फिल्म के तकनीकी पक्ष की तारीफ तो की, लेकिन कमजोर कहानी और ‘द कश्मीर फाइल्स’ व ‘आरआरआर’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह ढेर हो गई. फिल्म अपनी लागत का आधा हिस्सा भी वसूल नहीं कर पाई, जिससे इसे एक बड़ी फ्लॉप घोषित कर दिया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी अर्जुन शेरगिल (जॉन अब्राहम) नाम के एक सेना अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आतंकी हमले में लकवाग्रस्त जाता है. सरकार उसे एक नए प्रयोग सुपर सोल्जर प्रोग्राम का हिस्सा बनाती है, जहां उसके शरीर में एक एआई चिप डाली जाती है. इसके बाद अर्जुन न केवल दोबारा चलने लगता है, बल्कि उसके पास सुपरपावर्स आ जाती हैं. वह संसद पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए अकेले ही निकल पड़ता है. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में एक नया प्रयोग करने की कोशिश की थी. फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं. फिल्म में दिग्गज एक्टर प्रकाश राज और रति अग्निहोत्री ने भी अहम किरदार निभाए हैं. जॉन अब्राहम ने न केवल इसमें एक्टिंग की, बल्कि वह इसके को-प्रोड्यूसर भी थे. (फोटो साभार: IMDb)

‘अटैक’ के फ्लॉप होने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसकी रिलीज टाइमिंग भी मानी जाती है. उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ का शोर था और ‘आरआरआर’ का तूफान चल रहा था. ऐसे में ‘अटैक’ जैसी साइंस-फिक्शन फिल्म को दर्शकों ने खास तवज्जो नहीं दी. (फोटो साभार: IMDb)

इसके अलावा, भारतीय दर्शकों के लिए सुपर सोल्जर का कॉन्सेप्ट थोड़ा नया और हॉलीवुड से प्रेरित लगा, जिससे आम जनता खुद को पूरी तरह कनेक्ट नहीं कर पाई. जॉन अब्राहम के लिए यह फिल्म एक ड्रीम प्रोजेक्ट थी, लेकिन 80 करोड़ का यह बड़ा दांव आखिरकार उल्टा पड़ गया और फिल्म महज कुछ ही करोड़ पर सिमट गई. (फोटो साभार: IMDb)

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने भारत में 16.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दुनियाभर में फिल्म की टोटल कमाई 22.7 करोड़ रुपये हुई थी. इस तरह जॉन अब्राहम की फिल्म कमाई तो दूर की बात है, बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *