Last Updated:
‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की थी. उनकी इस हरकत ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया था. अब अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए अनुराग कहते हैं कि वो खतरे से बाहर हैं. यूट्यूबर आईसीयू से बाहर आ गए हैं. अनुराग ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें नहीं लगा था कि वो बचेंगे. इस जिंदगी को वो भगवान की देन मानते हैं.

यूट्यूबर अब खतरे से बाहर हैं.
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 17’ फेम कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले अपनी जान लेने की कोशिश की थी. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी जान लेने की कोशिश कर अनुराग ने फैंस को हैरान कर दिया था. वो लंबे समय से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है और वो आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. UK07 राइडर के नाम से लोगों के बीच मशहूर यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी. वो कहते हैं कि उनकी हालत में सुधार है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो जिंदा बचेंगे. कंटेंट क्रिएटर ने अपनी इस जिंदगी को भगवान का वरदान बताया है.
अनुराग ने दी हेल्थ अपडेट
View this post on Instagram
Leave a Reply