Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Akshaye Khanna Last 5 Movies: अक्षय खन्ना की 5 फिल्में, कभी विलेन बन डराया तो कभी हीरो पर पड़ गए भारी, हर रोल में छोड़ी अपनी अमिट छाप


Last Updated:

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के सबसे दमदार सितारों में शुमार हैं. वह अक्षय खन्ना जब भी स्क्रीन पर आते हैं, अपनी एक अलग ही छाप छोड़ते हैं. उन्होंने कभी खूंखार विलेन बनकर डराया, तो कभी अपनी परफॉर्मेंस से हीरो पर ही भारी पड़ गए. ‘दृश्यम 2’ का चालाक आईजी हो या फिर ‘छावा’ का औरंगजेब, अक्षय ने हर किरदार को अपनी खामोश मगर दमदार अदाकारी से जीवंत कर दिया है. उनकी एक्टिंग की इसी खूबी ने उन्हें दर्शकों को चहेता स्टार बना दिया है.

नई दिल्ली. अक्षय खन्ना बॉलीवुड के कमाल के एक्टर हैं. वह जब भी पर्दे पर आते हैं, तो महफिल लूट लेते हैं. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग का लोहा पूरी इंडस्ट्री मानती है. पिछले कुछ सालों में अक्षय ने बहुत कम लेकिन बेहद प्रभावशाली काम किया है. ‘दृश्यम 2’ की सफलता से लेकर हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ तक, अक्षय ने साबित किया है कि एक मंझा हुआ कलाकार किसी भी रोल में जान फूंक सकता है. आइए आज हम आपको उनकी पिछली 5 फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं.

धुरंधर: आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अक्षय खन्ना ने इसमें विलेन का किरदार निभाया. फिल्म में उनके लुक और खासकर उनके एंट्री सीन की जमकर तारीफ हुई. इस फिल्म की सफलता ने अक्षय को एक बार फिर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया. फिल्म में अक्षय की मौजूदगी ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया.  इस मूवी में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह पर भारी पड़ गए थे. (फोटो साभार: IMDb)

छावा: विक्की कौशल स्टारर इस पीरियड ड्रामा फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाकर सबको हैरान कर दिया. अक्षय ने इस नकारात्मक किरदार को इतनी शिद्दत और गहराई के साथ पर्दे पर उतारा कि लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए. एक क्रूर और चालाक सम्राट के रूप में उनकी आवाज का भारीपन और तीखी नजरें दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनीं. इस फिल्म ने साबित किया कि अक्षय किसी भी किरदार को पर्दे पर बखूबी जी सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षरधाम-ऑपरेशन वज्र शक्ति: यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय खन्ना एक जांबाज सुरक्षा अधिकारी की भूमिका में नजर आए. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में अक्षय ने अपनी गंभीर और संजीदा एक्टिंग से सबको प्रभावित किया. फिल्म की कहानी एक आतंकी हमले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अक्षय का किरदार अपनी सूझबूझ और बहादुरी से मिशन को अंजाम देता है. उनकी बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव-भाव ने इस रोल को बेहद यादगार बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)

दृश्यम 2: अजय देवगन की इस सुपरहिट फिल्म में अक्षय खन्ना ने आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था. विजय सलगांवकर के केस को दोबारा खोलने वाले इस चालाक पुलिस अफसर के रूप में अक्षय ने अजय देवगन को कड़ी टक्कर दी. उनकी ठंडी और डरावनी मुस्कान, शतरंज खेलने का अंदाज और जांच करने का अनोखा तरीका दर्शकों को बहुत पसंद आया. भले ही फिल्म में विजय सलगांवकर की जीत हुई, लेकिन अक्षय के किरदार ने पूरी कहानी में जबरदस्त तनाव बनाए रखा. (फोटो साभार: IMDb)

सब कुशल मंगल: इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने बाबा भंडारी नाम के एक बाहुबली नेता का मजेदार और सनकी किरदार निभाया था. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिससे अक्षय के साथ रवि किशन की बेटी रीवा किशन और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने डेब्यू किया था. फिल्म की कहानी बिहार के पकड़वा विवाह प्रथा पर आधारित थी. अक्षय की कॉमिक टाइमिंग और उनके अनोखे अंदाज ने इस फिल्म में जान फूंक दी थी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *