Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘मन में कोई कड़वाहट नहीं’, तिहाड़ जेल में बिताए दिन याद कर इमोशनल हुए राजपाल यादव, सुनाई आपबीती


Last Updated:

एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बिताए 13 दिनों के अनुभव पर पहली बार खुलकर बात की. उन्होंने फराह खान के साथ बातचीत में बताया कि जेल में फैंस का नहीं, बल्कि अनुशासन का माहौल था. हालांकि, घटना को याद करते हुए वे थोड़े भावुक हुए, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उनके मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है. राजपाल यादव ने अपनी मानसिक मजबूती दिखाते हुए कहा कि वे जीवन की हर हालात का सामना करने के लिए तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

'मन में कोई कड़वाहट नहीं', तिहाड़ जेल में बिताए दिन याद कर इमोशनल हुए राजपालZoom

राजपाल यादव का छलका दर्द (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने हाल में कोरियोग्राफर फराह खान के शो पर अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर यानी ‘तिहाड़ जेल’ के दिनों को लेकर पहली बार खुलकर बात की. राजपाल को एक पुराने चेक बाउंस मामले में 13 दिन जेल में बिताने पड़े थे, जिसे याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह जिंदगी के हर हालात का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फराह खान के साथ पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फराह जिसे डांट देती हैं, वह सुपरस्टार बन जाता है. हालांकि, जब बात जेल की आई, तो राजपाल थोड़े भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि जेल में फैंस वाली बात नहीं थी, वहां सब कुछ एक सख्त सिस्टम और अनुशासन के तहत चल रहा था.

जब फराह ने उनसे पूछा कि क्या इस घटना के बाद लोगों के नजरिए में कोई बदलाव आया या उनके मन में किसी तरह की कड़वाहट है, तो राजपाल ने बहुत ही संजीदगी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब वह मुंबई आए थे, तब उनके पास सिर्फ एक खिड़की वाला कमरा था, लेकिन आज 26 साल की मेहनत के बाद उनके पास बहुत कुछ है. उनके चेहरे पर जेल जाने का दर्द तो साफ दिख रहा था, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह किसी के प्रति कोई नफरत या कड़वाहट मन में नहीं रखते. राजपाल का मानना है कि इंसान को हर तरह के उतार-चढ़ाव के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए और वह आज भी उसी मजबूती के साथ खड़े हैं.

फराह खान ने की तारीफ
फराह खान ने भी राजपाल की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी इसी मजबूती और सकारात्मक सोच की वजह से वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं. गौरतलब है कि राजपाल यादव पर करोड़ों रुपये न चुकाने का आरोप है और यह मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समझौते के लिए एक तय रकम की बात की थी, लेकिन दोनों पक्षों के सहमत न होने की वजह से अब फैसला अगली तारीख पर टल गया है. फिलहाल, राजपाल अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन जेल का वह अनुभव उनके फैंस के लिए आज भी काफी भावुक कर देने वाला है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *